{"_id":"5e4d839a8ebc3ef24f62c6c1","slug":"maharashtra-bjp-leader-radhakrishna-vikhe-patil-can-change-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल बदल सकते हैं पाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल बदल सकते हैं पाला
Thu, 20 Feb 2020 12:21 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
राधाकृष्ण विखे पाटिल
- फोटो : PTI
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के फिर से पाला बदलने की चर्चा शुरू है। इस चर्चा को उस वक्त बल मिल जब विखे पाटिल ने अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। खास बात यह है कि कार्यक्रम स्थल पर लगा एक बैनर सभी का ध्यान आकृष्ट कर रहा था, जिस पर लिखा था, चलो एक पहल की जाए, नए रास्ते की ओर...।
विज्ञापन
जनसंपर्क कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कार्यक्रम में भाजपा का राज्य या जिला स्तर का कोई भी नेता मौजूद नहीं था। इससे भाजपा से पाला बदलने की चर्चा शुरू हुई है। विखे पाटिल ने जून 2019 को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद वे जुलाई में भाजपा में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर शिर्डी विधानसभा क्षेत्र से दोबारा विधायक चुने गए, लेकिन भाजपा के सत्ता में नहीं आने की वजह से उन्हें मंत्री पद नहीं मिल सका।
विज्ञापन
कांग्रेस या शिवसेना में जाने की चर्चा
राधाकृष्ण विखे पाटिल कांग्रेस से पहले शिवसेना में थे। ऐसे में उनके कांग्रेस या शिवसेना में जाने की चर्चा शुरू है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से विखे पाटिल घराने के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। ऐसे में उनके एनसीपी में जाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन