{"_id":"61b03452c5e9ac4c5c503619","slug":"maharashtra-bjp-leader-harshvardhan-patil-s-daughter-ankita-patil-will-marry-uddhav-thackeray-s-nephew-nihar-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: राजनीतिक दुश्मनी को रिश्तेदारी में बदलेंगे शिवसेना व भाजपा नेता, ठाकरे परिवार की बहू बनेंगी अंकिता पाटिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: राजनीतिक दुश्मनी को रिश्तेदारी में बदलेंगे शिवसेना व भाजपा नेता, ठाकरे परिवार की बहू बनेंगी अंकिता पाटिल
Wed, 08 Dec 2021 09:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Dec 2021 09:58 AM IST
सार
अंकिता पाटिल और निहार ठाकरे 28 दिसंबर को ताज होटल में आयोजित समारोह में विवाह बंधन में बधेंगे।
विज्ञापन
निहार ठाकरे-अंकिता पाटिल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में एक-दूसरे के लिए आग उगलने वाले दो दलों शिवसेना और भाजपा के नेता अपनी राजनीतिक दुश्मनी को रिश्तेदारी में बदलने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल की बेटी अंकिता पाटिल अब ठाकरे परिवार की बहू बनने जा रही हैं। उनकी शादी शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के दिवंगत बेटे बिंदु माधव ठाकरे के बेटे निहार ठाकरे से होने जा रही है। निहार एडवोकेट के रूप में मुंबई में ही काम करते हैं तो अंकिता पाटिल पुणे जिला परिषद सदस्य हैं और इंडियन शुगर मिल्स एसोसएशन की निदेशक भी हैं।
विज्ञापन
सीएम उद्धव ठाकरे के भतीजे हैं निहार
अंकिता पाटिल से शादी रचाने जा रहे निहार ठाकरे सीएम उद्धव ठाकरे के सगे भतीजे हैं तो वहीं मनसे प्रमुख राज ठाकरे उनके चचेरे चाचा हैं। हर्षवर्धन पाटिल ने राज ठाकरे को भी दोनों की शादी का न्योता भेजा है। अंकिता और निहार 28 दिसंबर को मुंबई के ताज होटल में विवाह बंधन में बंधेगे।
विज्ञापन
राजनीतिक परिवारों में चल रहा शादी का दौर
महाराष्ट्र के ज्यादातर राजनीतिक परिवारों में शादी का दौर चल रहा है। ठाकरे परिवार में 28 दिसंबर को शादी है तो इसके अलावा शिवसेना नेता संजय राऊत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, मंत्री गुलाबराव पाटिल, जितेंद्र आव्हाड के घर में भी शादी की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे हर्षवर्धन पाटिल
महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और पूर्व सहाकारिता मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। वह 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह पुणे की इंदापुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक भी रह चुके हैं। 1995 से 2014 तक सभी राज्य सरकारों में मंत्री पद पर काम कर चुके हैं।