फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP leader apologises after aides mistreat villagers protesting against oil refinery

Maharashtra: तेल रिफाइनरी का विरोध कर रहे ग्रामीणों से भाजपा नेता ने मांगी माफी, समर्थकों पर बदसलूकी का आरोप

Sun, 21 Aug 2022 10:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Aug 2022 10:26 PM IST
सार

नीलेश राणे ने क्षेत्र में प्रस्तावित तेल रिफायनरी परियोजना के लिए चल रहे सर्वेक्षण का समर्थन करने के लिए दिन में राजापुर तहसील के बारसू गांव का दौरा किया। उनके दौरे से पहले ग्रामीणों ने सर्वेक्षण के लिए आए अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Maharashtra BJP leader apologises after aides mistreat villagers protesting against oil refinery
नीलेश राणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे ने रविवार को रत्नागिरी में प्रस्तावित तेल रिफाइनरी का विरोध कर रहे लोगों से उनके समर्थकों द्वारा कथित दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी।नीलेश राणे ने क्षेत्र में प्रस्तावित तेल रिफायनरी परियोजना के लिए चल रहे सर्वेक्षण का समर्थन करने के लिए दिन में राजापुर तहसील के बारसू गांव का दौरा किया। 
विज्ञापन


उनके दौरे से पहले ग्रामीणों ने सर्वेक्षण के लिए आए अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राणे के समर्थक भी वहां पर जमा हो गए और उन्होंने कथित दौर पर महिला सहित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे। बाद में भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के दुर्व्यवहार के लिए ग्रामीणों से माफी मांगी। 
विज्ञापन


बारसू और आसपास के गांवों के लोग 60 अरब डॉलर की इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। योजना पहले उसी जिले के नानार गांव में बनाई गई थी लेकिन उस समय स्थानीय समूहों और शिवसेना ने इसका विरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे गुट पैसे के बिना काम नहीं कर सकता: उद्धव
इस बीच शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि ईमानदार शिवसेना कार्यकर्ता उनके साथ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ वाला गुट बिना पैसे के काम नहीं कर सकता। महाराष्ट्र की जनता विधानसभा चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है, ताकि वे ऐसे लोगों को सबक सिखा सकें। उन्होंने कहा कि शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार में मध्यावधि विधानसभा चुनाव कराने का साहस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed