फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Beginning of implementation of one person one post in Congress 43 office bearers resign in Shirdi contemplation meeting Latest News Update

महाराष्ट्र: कांग्रेस में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ पर अमल की शुरूआत, शिर्डी के चिंतन बैठक में 43 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री व पीडब्लूडडी मंत्री अशोक चव्हाण ने चिंतन शिविर में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के हिंदू विरोधी होने का दुष्प्रचार कर रही है। हम धर्मनिरपेक्ष जरूर हैं, लेकिन कांग्रेस हिंदू विरोधी नहीं है।

विज्ञापन
Maharashtra: Beginning of implementation of one person one post in Congress 43 office bearers resign in Shirdi contemplation meeting Latest News Update
राहुल गांधी और सोनिया गांधी। - फोटो : Social Media

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उदयपुर चिंतन शिविर में हुए फैसले पर महाराष्ट्र से अमल शुरू हो गया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के ऐसे 43 पदाधिकारियों ने बुधवार को इस्तीफे दिए हैं, जिनके पास एक से ज्यादा पद थे। कांग्रेस ने पिछले महीने राजस्थान के उदयपुर शहर में आयोजित पार्टी कि चिंतन शिविर की तर्ज पर बुधवार को महाराष्ट्र के शिर्डी में नवसंकल्प कार्यशाला की शुरूआत की। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि दो-दो पदों पर कार्य करने वाले पार्टी के 43 नेताओं ने एक पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उदयपुर चिंतन शिविर के सभी निर्णय पर राज्य में अमल शुरू हो गया है। जल्द ही हर जिले में एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उदयपुर चिंतन बैठक के फैसले के अनुसार महाराष्ट्र कांग्रेस द्वारा पार्टी नेताओं के 6 अलग-अलग अध्ययन समूह बनाए गए हैं। चिंतन बैठक में कांग्रेस पार्टी का अखबार व न्यूज चैनल शुरू करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


सीएसआर को आरटीआई के दायरे में लाया जाए: चव्हाण
प्रदेश कांग्रेस के आर्थिक मामलों की समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पार्टी की चिंतन बैठक में कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीआरएस) को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के दायरे में लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि हम बेरोजगारयुक्त विकास नहीं चाहते। चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी कंपनियों को बेच रही है। बैठक में देश में बढ़ती मंहगाई से आर्थिक मंदी की आंशका व्यक्त की गई। चव्हाण ने कहा कि कोयला संकट से अडाणी पवार को एक लाख करोड़ का लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू विरोधी नहीं है कांग्रेस, भाजपा कर रही है दुष्प्रचार: चव्हाण
पूर्व मुख्यमंत्री व पीडब्लूडडी मंत्री अशोक चव्हाण ने चिंतन शिविर में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के हिंदू विरोधी होने का दुष्प्रचार कर रही है। हम धर्मनिरपेक्ष जरूर हैं, लेकिन कांग्रेस हिंदू विरोधी नहीं है। चव्हाण ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान के तहत इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। चव्हाण ने आरोप लगाया कि देश में धार्मिक और समाजिक विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है और इतिहास को बदलने का कार्यक्रम चल रहा है लेकिन समविचारी दलों को साथ लेकर संविधान के मूल सिद्धांतों का संरक्षण करेंगे।


राज्यसभा चुनाव में जीतेंगे एवीए के चारो उम्मीदवार: नाना पटोले
इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से स्थानीय कांग्रेस नेताओं की नाराजगी के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया है कि राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सभी चारों उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। हमारे पास पर्याप्त संख्याबल है। दरअसल, राज्य की 6 सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में उतर पड़े हैं जिससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार शिर्डी चिंतन बैठक में यह भी चिंता व्यक्त की गई कि अगर इमरान प्रतापगढ़ी की हार हुई तो दिल्ली में इसका गलत संदेश जाएगा। इसलिए प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस के नेताओं ने इसको लेकर चौकन्ने हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed