फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: AYUSH doctors protest in Thane, accused government of negligence

Maharashtra: ठाणे में आयुष डॉक्टरों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

Mon, 16 Jan 2023 05:55 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 16 Jan 2023 05:55 PM IST
सार

महाराष्ट्र राज्य समुदाय आरोग्य अधिकारी संगठन के मुताबिक, डॉक्टर वेतन और मुआवजे में बढ़ोतरी और एक समूह और संवर्ग दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Maharashtra: AYUSH doctors protest in Thane, accused government of negligence
आयुष डॉक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को ग्रामीण अस्पतालों के करीब 100 आयुष डॉक्टरों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आयुष डॉक्टरों का यह विरोध प्रदर्शन महाराष्ट्र राज्य समुदाय आरोग्य अधिकारी संगठन के बैनर तले हो रहा है।
विज्ञापन


ठाणे जिला परिषद के मुख्यालय पर हुए इस विरोध में संगठन की ठाणे जिला इकाई की उपाध्यक्ष डॉ. तेजस्विनी सोनवणे ने सरकार पर डाक्टरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य के 36 जिलों में 10,000 से अधिक सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए संबंधित जिला मुख्यालयों पर धरना दे रहे हैं। अगर सरकार डॉक्टरों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो वे 23 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


डॉ सोनवणे ने कहा कि प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने मांग की है कि उन्हें सरकारी सेवाओं में स्थायी किया जाए। उनके मुताबिक, डाक्टर वेतन और मुआवजे में बढ़ोतरी और एक समूह और संवर्ग दिए जाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंग के मांझे से गला कटने से एक व्यक्ति की मौत 
ठाणे जिले में पतंग का मांझा एक बार फिर जानलेवा बन बैठा। यहां दुपहिया वाहन पर सवार 47 वर्षीय एक व्यक्ति के गले में मांझा फंस गया और गला कट जाने से उसकी मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।


वरिष्ठ निरीक्षक सी के काकड़े ने बताया कि रविवार रात भिवंडी शहर में हुई इस दुर्घटना के लिए धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उल्हासनगर के रहने वाले संजय हजारे दोपहिया वाहन से घर जा रहे थे, तभी उनके गले में पतंग का मांझा फंस गया। पीड़ित का गला कट गया था और वह एक दीवार से टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed