फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Aurangabad Hotel owner serving food using plastic, fined 5,000

महाराष्ट्र: प्लास्टिक का प्रयोग कर खाना परोस रहा था होटल मालिक, लगा 5,000 का जुर्माना

Thu, 12 Dec 2019 03:09 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Dec 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Aurangabad Hotel owner serving food using plastic, fined 5,000
सांकेतिक तस्वीर

प्लास्टिक की सामग्री के इस्तेमाल की वजह से नगर निगम के एक अधिकारी और भाजपा पार्षद पर जुर्माना लगाने के बाद शहर के नए नगरपालिका आयुक्त ने एक होटल मालिक पर अपने परिसर में प्लास्टिक का इस्तेमाल को लेकर जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


औरंगाबाद नगरपालिका आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने बुधवार को समर्थनगर में अपनी टीम के साथ जांच के दौरान पाया कि इलाके में एक होटल में खाद्य सामग्री को पैक करने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पांडे ने अपनी टीम के सदस्यों को होटल मालिक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। पांडे ने सोमवार को ही प्रभार संभाला है । उनके स्वागत के लिए प्लास्टिक में पैक किए गुलदस्ते के साथ आए एक निकाय अधिकारी पर उन्होंने 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी नगर योजना विभाग में सहायक निदेशक है और वहीं उन्होंने यह जुर्माना भी भरा। मंगलवार को भाजपा पार्षद मनीषा मुंडे ने पांडे को एक गिफ्ट पेपर में पैक कलम भेंट की। गिफ्ट पेपर प्लास्टिक का होने के कारण निकाय प्रमुख ने पार्षद पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed