{"_id":"6a0414c602552d9b520cd736","slug":"maharashtra-ats-conducts-raids-across-the-state-against-gangster-network-linked-to-pakistan-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र ATS का एक्शन: पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क पर राज्यभर में छापेमारी, कई संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र ATS का एक्शन: पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क पर राज्यभर में छापेमारी, कई संदिग्धों से पूछताछ
Wed, 13 May 2026 11:36 AM IST
रिया दुबे
मुंबई, आईएएनएस
मुंबई, आईएएनएस
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 13 May 2026 11:36 AM IST
सार
महाराष्ट्र ATS ने बुधवार को पाकिस्तान आधारित शाहजाद भट्टी और डोगरा गैंग से जुड़े कथित नेटवर्क्स के खिलाफ राज्यभर में बड़ा ऑपरेशन चलाया। मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक समेत कई शहरों में छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
एटीएस
- फोटो : IANS
विस्तार
महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने राज्यभर में एक बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए पाकिस्तान से संचालित कथित गैंगस्टर नेटवर्क्स के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर गिरोहों, खासकर शाहजाद भट्टी गैंग और डोगरा गैंग से जुड़े संदिग्धों को निशाना बनाकर चलाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद कम से कम 40 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से मिले खुफिया इनपुट में यह संकेत मिले थे कि पाकिस्तान से संचालित गैंगस्टर नेटवर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र के युवाओं को अपने गिरोह से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों का दावा है कि युवाओं को महंगी जिंदगी, तेज कमाई और अपराध की दुनिया में प्रभावशाली पहचान का लालच देकर भर्ती करने की कोशिश की जा रही थी।
छापेमारी के दौरान ATS टीमों ने कई संदिग्ध ठिकानों से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल उपकरणों से मिले डेटा की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क के विस्तार, संपर्कों और गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
ATS अधिकारियों ने कहा कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित हथियार तस्करी, संगठित अपराध या बड़ी साजिश को शुरुआती चरण में ही रोकना है। फिलहाल कई लोगों से पूछताछ जारी है, हालांकि एजेंसी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
कहां-कहां की गई छापेमारी?
जानकारी के अनुसार, ATS की कई टीमों ने सुबह करीब 8 बजे महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ छापेमारी शुरू की। नालासोपारा, मीरा रोड, मुंबई, पुणे, नागपुर, अकोला, नांदेड़, नासिक और जलगांव समेत कई शहरों और जिलों में संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने क्या जानकारी दी?
अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन राज्य में सक्रिय कथित गैंगस्टर नेटवर्क्स को तोड़ने और उन लोगों की पहचान करने के लिए चलाया जा रहा है, जिनके इन गिरोहों से सीधे या अप्रत्यक्ष संबंध होने की आशंका है। ATS उन लोगों की भी पहचान कर रही है जो सोशल मीडिया के माध्यम से इन गैंगस्टरों के संपर्क में थे या उनके समर्थक और सहयोगी माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जांच एजेंसियों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से मिले खुफिया इनपुट में यह संकेत मिले थे कि पाकिस्तान से संचालित गैंगस्टर नेटवर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र के युवाओं को अपने गिरोह से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों का दावा है कि युवाओं को महंगी जिंदगी, तेज कमाई और अपराध की दुनिया में प्रभावशाली पहचान का लालच देकर भर्ती करने की कोशिश की जा रही थी।
ये नेटवर्क केवल आपाराधिक गतिविधियों तक सीमित नहीं
ATS का मानना है कि ये नेटवर्क केवल आपराधिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हो सकते, बल्कि इनके जरिए राज्य में स्लीपर सेल और स्थानीय मॉड्यूल तैयार किए जाने की भी आशंका है। इसी वजह से एजेंसी इस पूरे नेटवर्क के संभावित सपोर्ट सिस्टम, स्थानीय संपर्कों और फंडिंग चैनलों की गहन जांच कर रही है।छापेमारी के दौरान ATS टीमों ने कई संदिग्ध ठिकानों से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल उपकरणों से मिले डेटा की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क के विस्तार, संपर्कों और गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
वित्तीय ट्रांजैक्शंस की गहन जांच जारी
इसके साथ ही जांच एजेंसियां संदिग्धों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों को आशंका है कि पाकिस्तान या अन्य विदेशी ठिकानों से हवाला चैनलों के जरिए धन भेजा जा रहा हो सकता है। इसी एंगल से वित्तीय ट्रांजैक्शंस की गहन जांच की जा रही है।ATS अधिकारियों ने कहा कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित हथियार तस्करी, संगठित अपराध या बड़ी साजिश को शुरुआती चरण में ही रोकना है। फिलहाल कई लोगों से पूछताछ जारी है, हालांकि एजेंसी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन