फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra ATS arrests nine Bangladeshi nationals staying illegally in Mumbai Navi Mumbai latest news hindi

Maharashtra: महाराष्ट्र एटीएस की बड़ी कार्रवाई, देश में अवैध रूप से रहने वाले नौ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 03:09 AM IST
गुलाम अहमद पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 03 Aug 2023 03:09 AM IST
सार

एक अधिकारी ने कहा, अवैध रूप से देश में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक सप्ताह तक तलाशी अभियान चलाया गया। 26 जुलाई को नवी मुंबई के नेरुल गांव में छापेमारी में एटीएस अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ा। 
 

विज्ञापन
Maharashtra ATS arrests nine Bangladeshi nationals staying illegally in Mumbai Navi Mumbai latest news hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई और नवी मुंबई में अलग-अलग अभियानों में देश में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इनमें से दो बांग्लादेशी नागरिक 2022 में नवी मुंबई के नेरुल पुलिस स्टेशन में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वांछित थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, वैध दस्तावेजों के बिना देश में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक सप्ताह तक कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। 26 जुलाई को नवी मुंबई के नेरुल गांव में छापेमारी में एटीएस अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ा। उन्होंने कहा, यह महिला 2009 में मुंबई अपराध शाखा द्वारा दर्ज एक मामले में वांछित थी।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, उसके अलावा दुष्कर्म मामले में वांछित दो लोगों को भी सैटेलाइट सिटी से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि अगले दिन यानी 27 जुलाई को एटीएस के अधिकारियों ने मुंबई के बायकुला में छापेमारी की और पासपोर्ट अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में वांछित चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य छापेमारी में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मध्य मुंबई से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखे से दूसरे धर्म की लड़की से शादी से निपटने को बनेगी एसओपी 
महाराष्ट्र में पहचान छिपाकर दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने के मामलों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को औरंगाबाद जिले में असामाजिक तत्वों की ओर से हिंदू लड़कियों को बहकाए जाने के मुद्दे पर राज्य विधानसभा में चर्चा के दौरान यह बात कही।

विधानसभा में कुछ विधायकों ने दावा किया था कि राज्य में असामाजिक तत्व हिंदू लड़कियों को बहका रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि वह राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से ऐसे मामलों से निपटने के लिए एक एसओपी तैयार करने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी पुलिस थानों को संवेदनशील किया जाएगा और यदि उपयुक्त कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

महाराष्ट्र में भी 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने की मांग
वहीं, भाजपा के दो एमएलसी प्रवीण दरेकर और प्रसाद लाड ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने की मांग की है। बुधवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में मुद्दा उठाते हुए दरेकर ने आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में फर्जी नामों का इस्तेमाल कर हिंदू लड़कियों को धोखा दिया जाता है और फिर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। बाद में उनके साथ मारपीट की जाती है और छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने एक साहसिक निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार अवैध धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाया है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी लव जिहाद पर कानून बनाया जाना चाहिए। 


मुंबई के कॉलेज ने बुर्का पहनकर आईं छात्राओं को प्रवेश से रोका 
मुंबई के एक कॉलेज ने बुधवार को छात्राओं को बुर्का पहनकर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया, लेकिन अभिभावकों और छात्राओं के विरोध तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें प्रवेश की अनुमति दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चेंबूर स्थित कॉलेज के सुरक्षा गार्डों ने छात्राओं से परिसर में प्रवेश करने से पहले अपने बुर्के को हटाने के लिए कहा। इससे विवाद पैदा हो गया और लड़कियों के परिजन कॉलेज पहुंच गए। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और अभिभावकों और कॉलेज के पदाधिकारियों के साथ मुद्दे पर चर्चा की। अधिकारी ने कहा, मुस्लिम छात्राओं ने कहा कि वे परिसर के अंदर बुर्का हटाने को तैयार हैं, लेकिन कक्षा में स्कार्फ पहनेंगी। इस पर कॉलेज प्रबंधन राजी हो गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। बयान में कहा गया है कि लड़कियों को कक्षाओं में जाने से पहले वॉशरूम में बुर्का उतारना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed