फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   maharashtra: ats arrested nine people for their alleged links with IS

आईएस से संपर्क कर आतंकी हमलों की योजना बनाते नौ लोगों को एटीएस ने किया गिरफ्तार 

Wed, 23 Jan 2019 06:48 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 23 Jan 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
maharashtra: ats arrested nine people for their alleged links with IS
Maharashtra ATS

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते(एटीएस) ने आतंकी संगठन आईएस से संपर्क रखनेवाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएस से प्रभावित होने के बाद ये लोग अलग-अलग जगहों पर आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे। 

विज्ञापन


इनमें से आठ लोगों को ठाणे और औरंगाबाद से गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया है। एटीएस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आतंकवाद रोधी दस्ते के दलों ने पिछले दो दिनों में इन्हें पकड़ा है।
विज्ञापन


अधिकारी ने किहा कि आरोपियों ने आईएस से प्रभावित होकर एक आतंकवादी समूह बना लिया था और ये विभिन्न स्थानों पर हमले करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समूह के किसी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम दे पाने से पहले ही महाराष्ट्र एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह समूह आतंकवादी हमले करने के लिए विस्फोटक सामग्री जुटा रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नौ लोगों में से एक नाबालिग हैं। 

आधी रात से अहले सुबह तक छापेमारी कर पकड़ा

अधिकारी ने बताया कि सटीक सूचना के आधार पर एटीएस ने कई सप्ताह तक नौ लोगों पर नजर रखी जा रही थी और उनके बारे में संबंधित सूचनाएं जुटाई जा रही थी। ठाणे के मुंब्रा शहर में अमृत नगर, कौसा, मोती बाग और अलमास कॉलोनी इलाकों और औरंगाबाद की कैसर कॉलोनी, राहत कॉलोनी और दमडी महल इलाकों में सोमवार की देर रात से मंगलवार को तड़के तक छापेमारी के बाद गिरफ्तारियां की गईं। 

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान एटीएस के अधिकारियों ने समूह से कुछ रसायन, तेजाब की बोतलें, धारदार चाकू, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और कुछ सिम कार्ड बरामद किए। 


उन्होंने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक षडयंत्र) और गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून और बॉम्बे पुलिस कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed