{"_id":"5c0f24f1bdec2241d2002300","slug":"maharashtra-ats-arrested-a-man-having-links-with-khalistani-terror-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई एटीएस ने पकड़ा खालिस्तानी आतंकी, हथियारों की करता था सप्लाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई एटीएस ने पकड़ा खालिस्तानी आतंकी, हथियारों की करता था सप्लाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Updated Tue, 11 Dec 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र एटीएस की पुणे टीम को पता चला है कि रविवार को जिस शख्स को उन्होंने एक बंदूक और जिंदा कारतूसों के साथ पकड़ा था वह कथित तौर पर आंतकी समूह खालिस्तानी आंदोलन का एक सदस्य है। इसका नाम हरपाल सिंह नाइक है जो पंजाब के रोपर जिले का रहने वाला है। उसे एटीएस ने चकन शिकरापुर रोड से 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
42 साल का आरोपी ट्रेलर ड्राइवर के तौर पर काम करता था। हथियारों के अलावा एटीएस को उसके पास से एक कॉरपोरेट कंपनी का आईडी कार्ड, एक खाली चेक, एक एटीएम कार्ड और बैंक अकाउंट की डिटेल्स मिली हैं। नाइक पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है और उसे 10 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान एटीएस को पता चला कि नाइक खालिस्तान की अवधारणा, एक अलग राज्य पर विश्वास करता है। सोमवार को एटीएस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, 'वह इंटरनेट पर काफी सक्रिय था और कथित तौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल अस्त्रों की खरीद और युवाओं को देश में आतंकी हमले करने को प्रेरित करने के लिए किया करता था।'
विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर देशभर और विदेश में आतंकी सोच वाले लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर लिए थे जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। इसके जरिए वह खालिस्तान बनाना चाहता था। एटीएस का कहना है कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने एक आतंकी गैंग बना लिया था और आतंकी गतिविधियों के लिए हथियार खरीदे थे। उसे सोमवार को अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने 17 दिसंबर तक के लिए उसकी पुलिस हिरासत बढ़ा दी है।
#Maharashtra ATS: One person arrested by Maharashtra Anti-Terrorism Squad (ATS) from Pune's Chakan on 2 Dec for allegedly carrying weapons. During probe, it was revealed that he was actively involved in Khalistan movement&was in contact with Khalistani activists of Pakistan&India
— ANI (@ANI) December 11, 2018