फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra ATS arrested a man having links with Khalistani terror group

मुंबई एटीएस ने पकड़ा खालिस्तानी आतंकी, हथियारों की करता था सप्लाई

Tue, 11 Dec 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Tue, 11 Dec 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra ATS arrested a man having links with Khalistani terror group
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र एटीएस की पुणे टीम को पता चला है कि रविवार को जिस शख्स को उन्होंने एक बंदूक और जिंदा कारतूसों के साथ पकड़ा था वह कथित तौर पर आंतकी समूह खालिस्तानी आंदोलन का एक सदस्य है। इसका नाम हरपाल सिंह नाइक है जो पंजाब के रोपर जिले का रहने वाला है। उसे एटीएस ने चकन शिकरापुर रोड से 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन


42 साल का आरोपी ट्रेलर ड्राइवर के तौर पर काम करता था। हथियारों के अलावा एटीएस को उसके पास से एक कॉरपोरेट कंपनी का आईडी कार्ड, एक खाली चेक, एक एटीएम कार्ड और बैंक अकाउंट की डिटेल्स मिली हैं। नाइक पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है और उसे 10 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान एटीएस को पता चला कि नाइक खालिस्तान की अवधारणा, एक अलग राज्य पर विश्वास करता है। सोमवार को एटीएस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, 'वह इंटरनेट पर काफी सक्रिय था और कथित तौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल अस्त्रों की खरीद और युवाओं को देश में आतंकी हमले करने को प्रेरित करने के  लिए किया करता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर देशभर और विदेश में आतंकी सोच वाले लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर लिए थे जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। इसके जरिए वह खालिस्तान बनाना चाहता था। एटीएस का कहना है कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने एक आतंकी गैंग बना लिया था और आतंकी गतिविधियों के लिए हथियार खरीदे थे। उसे सोमवार को अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने 17 दिसंबर तक के लिए उसकी पुलिस हिरासत बढ़ा दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed