फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: ATS arrested 8 persons involved in making Indian identity cards for Bangladeshi illegal immigrants

महाराष्ट्र: अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों के लिए बनाते थे भारतीय पहचान पत्र, आठ गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 03:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Dec 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: ATS arrested 8 persons involved in making Indian identity cards for Bangladeshi illegal immigrants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बांग्लादेश के अवैध अप्रवासियों के लिए भारतीय पहचान पत्र बनाने के काम में संलिप्त थे। एटीएस ने इन लोगों के पास से सरकारी कार्यालयों की रबर स्टांप, जाली पैन कार्ड और आधार कार्ड जब्त किए हैं।

विज्ञापन

 

पासपोर्ट रैकेट मामले की जांच के दौरान इसके तार बांग्लादेश से जुड़ने के बाद महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने यह कार्रवाई की है। एटीएस ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए कथित तौर पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में बांग्लादेशी नागरिकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस की कालाचौकी इकाई को नवंबर में गुप्त जानकारी मिली थी कि बांग्लादेश का नागरिक अकरम खान (28) मुंबई में अवैध तरीके से रह रहा है और अपने देश के लोगों को भारतीय पासपोर्ट हासिल करने में मदद कर रहा है।


उन्होंने बताया कि उसे सेवरी से गिरफ्तार किया गया। उसका असली नाम अकरम नूर अलाउद्दीन नबी शेख है और बांग्लादेश के नोआखाली जिले का रहनेवाला है। वडाला और मुम्ब्रा के दो लोगों ने उसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट हासिल करने और अवैध तरीके से भारत में रहने में मदद की।

अधिकारियों ने बताया कि मुम्ब्रा के राफिक सैय्यद से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वह 2013 से ही अवैध आव्रजकों को भारतीय पासपोर्ट मुहैया कराने के अपराध में शामिल है और ऐसा संभव है कि उसने अब तक कम से कम 85 बांग्लादेश नागरिकों की मदद की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed