{"_id":"6327675a82dbc2144670cc9a","slug":"maharashtra-ats-apprehends-jharkhand-maoist-leader-carrying-rs-15-lakh-bounty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र एटीएस के हत्थे चढ़ा झारखंड का माओवादी नेता, सिर पर था 15 लाख रुपये का इनाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र एटीएस के हत्थे चढ़ा झारखंड का माओवादी नेता, सिर पर था 15 लाख रुपये का इनाम
Mon, 19 Sep 2022 12:19 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:19 AM IST
सार
एटीएस अधिकारी ने बताया कि झारखंड में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति का सदस्य दीपक यादव इलाज के लिए महाराष्ट्र आया था। एटीएस ने रविवार की सुबह एक अभियान चलाया और उसे पालघर के नालासोपारा इलाके से उसे पकड़ लिया
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को झारखंड के एक माओवादी नेता को पकड़ा है, जिसके सिर पर पंद्रह लाख रुपये का इनाम था। माओवादी नेता को पालघर जिले से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर माओवादी नेता का नाम दीपक यादव उर्फ कारू हुलास यादव है।
एटीएस के अधिकारी ने बताया कि झारखंड में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति का 45 वर्षीय सदस्य दीपक यादव इलाज के लिए महाराष्ट्र आया था। अधिकारी के मुताबिक, एटीएस ने रविवार की सुबह एक अभियान चलाया और उसे मुंबई से करीब पचास किलोमीटर दूर पालघर के नालासोपारा इलाके से उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि एटीएस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस की ठाणे इकाई को यादव के बारे में विशेष सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि यादव झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है और उसके बाएं पैर में घाव हो गया था। वह दो महीने पहले से इलाज के लिए नालासोपारा में था। यादव, 2004 से भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य था।
विज्ञापन
एटीएस अधिकारी ने बताया कि यादव को रविवार की शाम झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया।