फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Yuva Swabhiman Party writes to Fadnavis offering unconditional support to BJP

महाराष्ट्र: भाजपा को मिला एक विधायक का समर्थन, फडणवीस को लिखा पत्र

Mon, 28 Oct 2019 08:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 28 Oct 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Assembly Yuva Swabhiman Party writes to Fadnavis offering unconditional support to BJP
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

युवा स्वाभिमान पार्टी के विधायक रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में भाजपा को बिना शर्त जमानत देने की बात कही है। रवि राणा अमरावती के बदनेरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने शिवसेना के बंद प्रीति संजय को 15,541 वोटों से हराया था।

विज्ञापन

 


महाराष्ट्र में किस तरह से सरकार बनेगा इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। भाजपा जहां मुख्यमंत्री पद को अपने पास रखना चाहती है। वहीं राज्य में उसकी गठबंधन पार्टी शिवसेना ढाई साल तक सत्ता की चाबी अपने पास रखना चाहती है। इसके अलावा वह 50-50 के फॉर्मूले पर सरकार बनाने के लिए तैयार है। शिवसेना की मांग है कि मंत्रालयों का बराबर बंटवारा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रविवार को शिवसेना को दो अन्य विधायकों का समर्थन मिला है। प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो विधायकों ने शिवसेना को समर्थन देने का पत्र उद्धव ठाकरे को सौंपा। अचलपुर विधानसभा क्षेत्र के बच्चू कडू और मेलघाट विधानसभा क्षेत्र के राजकुमार पटेल ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर समर्थन का एलान किया।

शिवसेना ने रविवार को अपने मुखपत्र सामना के जरिए एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। सामना में शिवसेना ने एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) अध्यक्ष शरद पावर की तारीफ करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र का परिणाम स्पष्ट है। भाजपा ने 106 सीटें जीतीं और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं। यह स्पष्ट बहुमत है लेकिन गठबंधन के बावजूद दोनों दलों को बड़ी सफलता नहीं मिली है।


शिवसेना की मांग को खारिज करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपना रूख साफ करते हुए कहा कि गठबंधन में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और अगले पांच साल बीजेपी के नेतृत्व में ही सरकार चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में एक स्थिर सरकार देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed