फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra assembly winter session debate on NCP office in Vidhan Bhavan

Maharashtra: 'विधानभवन में NCP कार्यालय हमारा है', अजित गुट के अलग होने के बीच बोले शरद पवार के करीबी देशमुख

Wed, 06 Dec 2023 03:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Dec 2023 03:18 PM IST
सार

विधानसभा में जब विधानभवन को लेकर सवाल किया गया, तब अजित पवार गुट के नेता धरमराव बाबा अत्राम ने दावा किया कि पार्टी कार्यालय उनके गुट का है।

विज्ञापन
maharashtra assembly winter session debate on NCP office in Vidhan Bhavan
Anil Deshmukh - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शरद पवार गुट के राकांपा नेता अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि नागपुर में  विधानभवन में राकांपा कार्यालय उनके गुट का है, न कि अजिज पवार गुट का। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अजित पवार गुट के नेताओं को निशाने पर लेते हुए विधानसभा के स्पीकर से उनके लिए अलग कार्यालय उपलब्ध कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


इस साल दो जुलाई को राकांपा दो गुटों में बंट गई थी, जिसमें अजित पवार के साथ अन्य आठ विधायक राज्य सरकार में शामिल हो गए थे। पार्टी के इस बंटवारे के बाद ही पार्टी के नाम और चिन्ह को लेकर दोनों गुटों के बीच टकराव भी हुआ। 
विज्ञापन


विधानसभा में जब विधानभवन में पार्टी कार्यालय को लेकर सवाल किया गया, तब अजित पवार गुट के नेता धरमराव बाबा अत्राम ने दावा किया कि पार्टी कार्यालय उनके गुट का है। इसपर शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय उनका ही रहेगा। पार्टी के कुछ सदस्य उन्हें छोड़कर चले गए, लेकिन इसके बावजूद पार्टी कार्यालय उनका ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed