{"_id":"5da9cc948ebc3e93ce4fbfe0","slug":"maharashtra-assembly-elections-shiv-sena-fired-rebel-mla-from-house-matoshree","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने अपने घर से बागी विधायक तृप्ति को निकाला, विरोध में लड़ रही हैं चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना ने अपने घर से बागी विधायक तृप्ति को निकाला, विरोध में लड़ रही हैं चुनाव
Fri, 18 Oct 2019 08:00 PM IST
Nilesh Kumar
मुंबई
मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
शिवसेना ने बांद्रा पूर्व से बागी विधायक तृप्ति सावंत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बांद्रा पूर्व में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का घर मातोश्री है और वहां सावंत की बगावत से पार्टी में नकारात्मक सन्देश जा रहा था।
विज्ञापन
खबरें थी कि शिवसेना के ही कुछ लोग पार्टी उम्मीदवार विश्वनाथ महाड़ेश्वर के विरुध्द सावंत की मदद कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी प्रमुख ने दो टूक फैसला लिया। 2015 में विधायक बाला सावंत के निधन के बाद शिवसेना ने उनकी पत्नी को यहां से टिकट दे कर जिताया था।
विज्ञापन
इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गईं। शिवसेना इन दिनों चुनाव में बगावत करने और पार्टी छोड़ने वालों से परेशान है। कल्याण, नासिक और पुणे में कई पार्षद और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन