फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly election result 2024 NCP leader Dhananjay happy to seeing the election trends

Maharashtra Election Result 2024: 'चुनाव में दिखी मुंडे परिवार की एकजुटता', रुझान देख NCP नेता धनंजय गदगद

Sat, 23 Nov 2024 04:51 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परली Published by: बशु जैन Updated Sat, 23 Nov 2024 04:51 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा उम्मीदवार 132 सीट पर, शिवसेना 55 और राकांपा 41 सीट पर आगे है। एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार 10 सीट पर, कांग्रेस 16 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 21 सीट पर आगे है।

विज्ञापन
Maharashtra assembly election result 2024  NCP leader Dhananjay happy to seeing the election trends
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: धनंजय मुंडे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र चुनाव में परली विधानसभा सीट पर मुंडे परिवार के चेहरे को जीत मिलती दिख रही है। यहां से एनसीपी नेता धनंजय मुंडे एक लाख वोटों से आगे हैं। चुनावी रुझान को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका प्रदर्शन मुंडे परिवार के एकजुट होने का परिणाम है। 
विज्ञापन


दरअसल परली विधानसभा सीट पर राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे एनसीपी शरद के उम्मीदवार राजेश साहेब देशमुख से एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। धनंजय मुंडे के एनसीपी में शामिल होने से पहले परली क्षेत्र भाजपा के दिग्गज दिवंगत गोपीनाथ मुंडे का गढ़ था। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों में गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को हराया था।
विज्ञापन


जब अजित पवार एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हुए तो धनंजय मुंडे ने उनके साथ जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मेरी जीत मुंडे परिवार के एकजुट होने की ताकत है। पंकजा मुंडे ने मेरे वोट के लिए बहुत प्रयास किए। मुझे इतनी बड़ी बढ़त इसलिए मिली क्योंकि सभी समुदाय एक साथ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मेरे खिलाफ साजिश रचने और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश की। यहां तक कि विपक्ष के एक राष्ट्रीय नेता ने भी यहां रैली को संबोधित किया। विपक्ष ने वोटों के ध्रुवीकरण का हर संभव प्रयास किया, लेकिन यह काम नहीं आया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed