Maharashtra Election Result 2024: 'एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है...', चुनावी नतीजों पर बोले फडणवीस
Maharashtra Election Result 2024: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र की जनता ने दिखाया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
Maharashtra Election Result Live: महायुति गठबंधन एकतरफा जीत की ओर, फडणवीस को मिल रहीं बधाईयां
Maharashtra Hot Seats: पटोले, नवाब मलिक से लेकर जीशान तक, महाराष्ट्र की हॉट सीटों पर दिग्गजों की लुटिया डूबी
Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड के रुझानों में JMM+ को बहुमत, शुरुआत में पिछड़ कर 'INDIA' ने की वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से तस्वीर लगभग साफ हो गई है कि राज्य में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। इस बीच, उप मुख्यमत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देवेंद्र फडणवीस जनता का आभार जताया है और मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर भी बात की है।
'मुख्यमंत्री के चेहरे पर विवाद नहीं'
फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र की जनता ने दिखाया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बा तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला लेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा। इस पर कोई विवाद नहीं है। महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भाजपा शामिल हैं।
'विपक्ष के ध्रुवीकरण के प्रयासों को जनता ने किया विफल'
पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करता है। उन्होंने महिला मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया। फडणवीस ने कहा, झूठी कहानियों को प्रचारित करने और धर्म के आधार पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण के विपक्ष के प्रयासों को जनता ने विफल कर दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाताओं, भजापा की टीम और पार्टी नेताओं के समर्थन के कारण वह विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ने में सफल रहे।
'मोदी हैं तो मुमकिन हैं....'
भाजपा नेता ने कहा, महाराष्ट्र की जनता के सामने हम नतमस्तक और साष्टांग दंडवत हैं। मोदी जी ने 'एक हैं तो सेफ हैं' नारा दिया था। महाराष्ट्र ने इस नारे को यशस्वी बनाया। फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, एक हैं तो सेफ हैं, मोदी हैं तो मुमकिन हैं।
ईवीएम को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
झारखंड के चुनावी नतीजों पर फडणवीस ने कहा कि सबसे पहले तो मैं संजय राउत पर प्रतिक्रिया नहीं देता। लेकिन मैं आज प्रतिक्रिया दे रहा हूं क्योंकि यह जरूरी है। मैं जानता हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत हुई है और बहुती ही वैध तरीके से जीत हुई है। वहां पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव हुए। चुनाव आयोग ने अच्छे से काम किया। वहां की ईवीएम इतनी मजबूत थीं कि उन्हें हैक नहीं किया जा सकता था। वहां लोकतंत्र की जीत हुई है और महाराष्ट्र में हमें भारी जीत मिली है तो चुनाव आयोग पक्षपाती हो गया। यहां ईवीएम ईवीएम हैक हो गई। यहां लोकतंत्र की हत्या हो गई। देखिए, कभी-कभी व्यक्ति को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत होती है।
20 नवंबर को एक चरण में हुआ था मतदान
राज्य में 20 नवंबर को एक चरण में 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। जिसके तीन दिन के बाद आज ये नतीजे सामने आए हैं। महायुति गठबंधन भारी जीत की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.