फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election Result 2024: devendra Fadnavis old speech goes viral after assembly result 2024

Maharashtra: 'मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा', भाजपा की प्रचंड जीत के बाद वायरल हुआ देवेंद्र फडणवीस का बयान

Sat, 23 Nov 2024 06:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2024 06:36 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Election Result 2024:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आज जारी हो गए, इसके नतीजों में भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जो तकरीबन 130 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है। वहीं इन नतीजों के बीच देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना बयान खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election Result 2024: devendra Fadnavis old speech goes viral after assembly result 2024
देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से विरोधियों के हौसले पस्त हैं। वहीं इसके साथ भाजपा नीत गठबंधन महायुति के घटक दलों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इन सबके बीच भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का एक बयान खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना। मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा'
विज्ञापन


देवेंद्र फडणवीस का 2019 का बयान हुआ वायरल
राज्य के मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का ये बयान साल 2019 का है, जो 2024 के विधानसभा के नतीजे आने के बाद फिर से वायरल हो रहा है। जो उनके राजनीतिक करिश्मे फिर से साबित कर रहा है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके इस बयान को उनके आवाज के साथ बड़े-बड़े शब्दों में लिखा भी गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा 130 से ज्यादा सीटों पर कब्जा हासिल करती दिख रही है। वहीं अगर भाजपा नीत महायुति के घटक दलों की बात करें तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना 55 से ज्यादा सीटें और अजित पवार की एनसीपी 40 से ज्यादा सीटों पर जीतती दिख रही है।


महायुति और एमवीए की बीच रहा मुकाबला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से मिलकर बनी महायुति गठबंधन का कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी से था। जबकि राज्य में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में वोट डाले गए थे। वहीं चुनाव आयोग के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 65.11 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो पिछले (साल 2019) विधानसभा चुनाव के (61.44 फीसदी) मुकाबले कुल 3.67 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed