फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly election result 2024 Congress maintains lead in Fadnavis' stronghold captures three seats

Maharashtra Election Result 2024: फडणवीस के गढ़ में कांग्रेस ने बरकरार रखी बढ़त, तीन सीटों पर जमाया कब्जा

Sat, 23 Nov 2024 10:20 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 23 Nov 2024 10:20 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के गृह क्षेत्र विदर्भ की इन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। कांग्रेस ने 2019 में भी इन सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Maharashtra assembly election result 2024 Congress maintains lead in Fadnavis' stronghold captures three seats
congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी तीन सीटों को बरकरार रखा। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के गृह क्षेत्र विदर्भ की इन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। कांग्रेस ने 2019 में भी इन सीटों पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


नागपुर पश्चिम सीट पर मौजूदा विधायक विकास पांडुरंग ठाकरे ने भाजपा के सुधाकर कोहले को 5824 मतों से हराया। वहीं नागपुर उत्तर में मौजूदा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री नितिन राउत ने भाजपा के मिलिंद माने को 28647 वोटों से हराया।  वहीं आईआईटी के पूर्व छात्र संजय मेश्राम ने भाजपा के सुधीर परवे को 12825 वोटों से हराया। परवे ने 2014 और 2009 में उमरेड सीट जीती थी। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कितने क्षेत्र हैं?
देश में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाद सबसे ज्यादा कहीं विधानसभा सीटें हैं तो महाराष्ट्र है। 288 विधानसभा सीटों वाला महाराष्ट्र सियासी रूप से पांच क्षेत्रों में बंटा हुआ है। इन क्षेत्रों के आधार पर ही सत्ता के समीकरण बनते और बिगड़ते हैं। इनमें विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रहे पूरे राज्य के नतीजे
राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख गठबंधनों के बीच रहा। पहला भाजपा शिवसेना और एनसीपी (अजित गुट) का गठबंधन, जिसकी इस वक्त सरकार है। वहीं, विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं। नतीजों में 288 सदस्यीय विधानसभा में महायुति को 235 सीटें मिली हैं। भाजपा को सबसे ज्यादा 132 सीटें मिली हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं। वहीं, अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं। इस तरह इस गठबंधन को कुल 221 सीटें मिलती दिख रही हैं जो बहुमत के आंकड़े 145 से काफी ज्यादा है। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी को 54 सीटें मिली हैं।


वहीं, 2019 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख गठबंधनों के बीच था। पहला भाजपा और शिवसेना का गठबंधन, जिसकी उस वक्त सरकार थी। वहीं, विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस और एनसीपी शामिल थे। जब नतीजे आए तो 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली  थीं। वहीं, भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटें आई थीं। इस तरह इस गठबंधन को कुल 161 सीटें मिली  थीं, जो बहुमत के आंकड़े 145 से काफी ज्यादा था। दूसरी ओर एनसीपी को 54 सीटें जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed