फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra assembly election: PM Modi Rally today in Mumbai, attacks on Congress and NCP

मुंबई रैली में मोदी बोले, 1993 के बम धमाके के घाव हम कभी भूल नहीं सकते

Fri, 18 Oct 2019 10:11 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 18 Oct 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
maharashtra assembly election: PM Modi Rally today in Mumbai, attacks on Congress and NCP
PM Modi - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के मुंबई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाके के घाव हम भूल नहीं सकते। धमाके में मारे गए परिवारों के साथ उस समय की सरकारों ने न्याय नहीं किया। उसकी वजह अब सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को पकड़ने की बजाय उनके साथ कभी मिर्ची का व्यापार किया, तो कभी 'मिर्ची' के साथ व्यापार किया। अब आतंक को पालने वाले जानते हैं कि अगर कोई गलती की, तो उसकी पूरी सजा मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के शासन में मुंबई के विकास से ज्यादा, यहां की आधारभूत संरचना से ज्यादा मंत्रालय के 'स्ट्रक्चर' पर फोकस होता था। कौन सा सीएम, कौन सा मिनिस्टर कब बदल जाए और किसकी लॉटरी लग जाए, इसी कयास और प्रयास में इनके पांच साल बीत जाते थे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग हम पर नहीं लगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ भ्रष्ट सरकार है, दूसरी ओर भरोसेमंद सरकार। महाराष्ट्र की जनता को चुनना है कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महायुति ने पांच साल का कार्यकाल यशस्वी रूप से पूरा करने वाला मुख्यमंत्री दिया है, और ये भी करीब-करीब 50 साल बाद हुआ है। इसके पहले किसी को भी लगातार पांच साल महाराष्ट्र की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपने महाराष्ट्र में कई भ्रष्ट सरकारों को भी देखा है और अब भरोसेमंद सरकार का भी दौर देख रहे हो। इन भ्रष्ट सरकार के तरीके भी भ्रष्टतम रहे। परियोजनाओं को लटकाकर उनसे पैसा निचोड़ा, मुद्दा बनाकर लोगों को भरमाया। वहीं, ईमानदार और भरोसेमंद फडणवीस सरकार महाराष्ट्र के विकास को गति दे रही है ताकि आपलोगों को सुविधाएं जल्द से जल्द मिले।

'भ्रष्टाचारियों के सपनें पूरी करती थी भ्रष्ट सरकार'

उन्होंने कहा कि पहले की भ्रष्ट सरकार, भ्रष्टाचारियों के सपनों को पूरा करने के लिए काम करती थी। नई योजनाओं के नाम पर, किसानों को सिंचाई के नाम पर इन लोगों ने महाराष्ट्र को घोटालों से सींच दिया था। आज आपकी भरोसेमंद सरकार लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए काम करती है।

पिछले पांच वर्षों में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। शेतकरी से लेकर स्टार्टअप्स तक के हर सपने को पूरा किया जा रहा है। अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं और भ्रष्टाचार कम हो रहा है।

 

'अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले मुंबई और तिहाड़ जेल में'

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल तक जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था, बैंकिंग व्यवस्था को बर्बाद किया है उनमें से आज कोई तिहाड़ में है, तो कोई मुंबई की जेल में। अभी तो ये सफाई अभियान की शुरुआत है, आगे और तेज काम होने वाला है।

उन्होंने कहा कि एक समय था, जब मुंबई में बम धमाके और आतंकी हमले कभी भी हो जाया करते थे। मुंबई के समुद्र तट जो बिजनेस के आउटलेट थे, वो आतंकियों का प्रवेश द्वार बन गए थे। मैं आपको बताता हूं- अब आतंक को पालने वाले जानते हैं कि अगर कोई गलती की, तो उसकी पूरी सजा मिलेगी। 

उद्धव भी रहे मौजूद 

इस रैली में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। उन्होंने अयोध्या मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार दो दिवाली मनाई जाएगी। एक भगवा दिवाली और दूसरी राम मंदिर दिवाली। 
 



मालूम हो कि महाराष्ट्र में शनिवार की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। 21 अक्तूबर को मतदान होना है, जबकि नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed