फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly election: Devendra fadnavis comments over CM candidature, Aaditya Thackeray

आदित्य ठाकरे को डिप्टी सीएम बनाने में एतराज नहीं, सीएम तो मैं ही बनूंगा: देवेंद्र फडणवीस

Mon, 14 Oct 2019 10:40 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 14 Oct 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra assembly election: Devendra fadnavis comments over CM candidature, Aaditya Thackeray
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तेज हुई राजनीतिक गतिविधियों के बीच देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और जीत के बाद भी वही बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें कोई एतराज नहीं है। 

विज्ञापन


सोमवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का अटूट गठबंधन है और दोनों साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वह केवल भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं हैं, बल्कि शिवसेना के भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि किसी को शक नहीं हैं कि महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा!
विज्ञापन


पीएमसी बैंक घोटाले के सवालों पर उन्होंने कहा कि लोगों का गुस्सा जायज है। जो भी हमारे अधिकार क्षेत्र में था, हमने किया है। आगे के लिए भी हम यही कह रहे हैं कि पीएमसी घोटाले के दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। मालूम हो कि सीएम फडणवीस ने पिछले दिनों पीएमसी बैंक के उपभोक्ताओं से कहा था कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण वह इस विषय पर कोई ठोस आश्वासन तो नहीं देंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस विषय पर बात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे खून में राष्ट्रवाद है, मोदीजी नवभारत के 'राष्ट्रपिता'

सीएम फडणवीस ने कहा कि ये हमारा देश है, हम देश की बात नहीं करेंगे तो कौन करेगा। राष्ट्रवाद हमारे खून में है। दुनिया भर में यदि देश का सम्मान होता है, हमारे प्रधानमंत्री का सम्मान होता है, तो हमें गर्व होता है और हर देशवासी को गर्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गांधीजी हमारे राष्ट्रपिता हैं और रहेंगे, लेकिन ये जो नये भारत का निर्माण हुआ है, नरेंद्र मोदी इस नवभारत के राष्ट्रपिता हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोगों को मानने और न मानने की अपनी आजादी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed