फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election: Cong suspends all rebel candidates for 6 yrs, says no friendly fights in MVA

Maharashtra Elections: मतदान में महज दो हफ्ते बाकी, बागी कांग्रेस प्रत्याशी छह साल के लिए निलंबित; जानिए मामला

Thu, 07 Nov 2024 05:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 07 Nov 2024 05:16 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। कांग्रेस पार्टी ने सभी बागी उम्मीदवारों को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने कहा है कि महा विकास अघाड़ी में कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं है।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election: Cong suspends all rebel candidates for 6 yrs, says no friendly fights in MVA
रमेश चेन्निथला, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने गुरुवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का मत साफ है, जो भी प्रत्याशी महा विकास अघाड़ी की तरफ से खड़े किए गए हैं, वहीं हमारे आधिकारिक प्रत्याशी है। उन्होंने आगे कहा कि, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी बागियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एमवीए में कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं- रमेश चेन्निथला
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रमेश चेन्निथला ने कहा कि जिला इकाइयों को 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अभी भी मैदान में मौजूद बागियों की सूची तैयार करने और उन्हें नोटिस देने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी ने कहा, कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं होगा। एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी बागियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


10 नवंबर को जारी होगा एमवीए का घोषणापत्र- चेन्निथला
रमेश चेन्निथला ने कहा कि एमवीए का घोषणापत्र 10 नवंबर को जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, साथ ही कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता और कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र में एमवीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने महाराष्ट्र में शीर्ष कांग्रेस नेताओं की रैलियां
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 13 नवंबर से पांच दिनों के लिए महाराष्ट्र में चुनावी रैली और पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 12, 14 और 16 नवंबर को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे और प्रियंका गांधी भी 13, 16 और 17 नवंबर को राज्य में रहेंगी।


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed