फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly election BJP first list of candidates to be released today

महाराष्ट्र: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज, उद्धव ने ठोका सीएम पद पर शिवसेना का दावा

Sun, 29 Sep 2019 12:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 29 Sep 2019 12:16 AM IST
सार

  • भाजपा आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची 
  • पीएम मोदी से चर्चा के बाद जारी होगी पहली सूची
  • उत्तरी महाराष्ट्र में भाजपा ने कांग्रेस-एनसीपी की बढ़ाई मुश्किलें
  • 14 निर्दलीय उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
Maharashtra assembly election BJP first list of candidates to be released today
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्ताधारी भाजपा रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। राज्य में 21 अक्तूबर को मतदान होगा। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के भाजपा नेता उम्मीदवारों की सूची को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करने के बाद निर्णायक रूप देंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के सफल दौरे से भारत लौट आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सूची पर पीएम मोदी से चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल रविवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे। चुनाव आयोग ने नामांकन करने की आखिरी तारीख चार अक्तूबर रखी है।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने ठोका मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना का दावा

भाजपा के शिवसेना के साथ सीट बंटवारा होने के दावे के बीच उद्धव ठाकरे ने शनिवार को दो टूक कहा कि मिलकर लड़ने पर जीतने पर उनकी पार्टी मुख्यमंत्री पद का दावा नहीं छोड़ेगी। उनके इस बयान के बाद भाजपा शिवसेना के बीच गठबंधन को लेकर नए सिरे से अटकलें लगने लगी हैं। मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना का दावा ठोकते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी वक्त में बाला साहेब को उन्होंने वचन दिया था कि एक न एक दिन मुख्यमंत्री पद पर शिवसैनिक को जरूर बैठाऊंगा। इस वचन को पूरा करने की कसम खाई है। अगर शिवसैनिक उनके साथ हैं तो वह अपनी मर्जी के फैसले ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिवसैनिकों से कहा कि अगर हम भाजपा के साथ मिलकर लड़ते हैं तो उनके साथ अपनी ताकत लगानी है और हमें उम्मीद है कि भाजपा के लोग भी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि हम शिवसैनिक हैं और हमारे अंदर कपट नहीं है।

उत्तरी महाराष्ट्र में भाजपा ने कांग्रेस-एनसीपी की बढ़ाई मुश्किलें
विधानसभा चुनाव में भाजपा की नजरें उत्तरी महाराष्ट्र की 47 सीटों पर है, जो कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थीं। उत्तरी महाराष्ट्र के अहमदनगर, धुले, जलगांव, नंदूरबार और नासिक जिले में कांग्रेस कमजोर हुई है तो भाजपा अपनी पैठ बनाने में कामयाब रही है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा इन जिलों में अपने प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। लिहाजा कांग्रेस-एनसीपी के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है, जिससे दोनों विपक्षी दलों के लिए वहां दिक्कतें बढ़ गई हैं।  

आदिवासी बहुल इलाके नंदूरबार और धुले में पारंपरिक रूप से कांग्रेस और एनसीपी मजबूत है। कांग्रेस के इस गढ़ में पहली बार दरार तब आई जब भाजपा ने एनसीपी के दिग्गज नेता विजय कुमार गावित की बेटी हिना गावित को पार्टी में शामिल किया। अब चर्चा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरीश पटेल भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कई और नेताओं के पाला बदलने की अटकलें हैं।

वहीं, नासिक में कांग्रेस के पास दो विधायक थे, जिनमें से निर्मला गावित शिवसेना में शामिल हो चुकी हैं। वहीं अहमदनगर में अकोला से एनसीपी विधायक वैभव पिचड़ और शिरडी से कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल दोनों भाजपा का दामन थाम चुके हैं। उत्तरी महाराष्ट्र में भाजपा की संभावनाओं पर बात करते हुए भाजपा नेता एकनाथ खड़से ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि उसने अपना यहां काफी प्रसार किया है।

पांच जिलों में 47 सीटें
उत्तरी महाराष्ट्र के इन पांच जिलों में 288 विधानसभा सीटों में 47 सीटें आती हैं। नंदूरबार में जहां चार विधानसभा सीटें है, वहीं धुले में पांच, जलगांव में 11, नासिक में 15 और अहमदनगर में 12 सीटें हैं।

14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुक चुका है। इसी क्रम में 14 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख चार अक्तूबर है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच पांच अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। राज्य में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख सात अक्तूबर है। महाराष्ट्र की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

मनसे 125 सीटों पर लडे़गी महाराष्ट्र चुनाव
लोकसभा चुनाव से दूर रही राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी 125 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। मनसे महासचिव संदीप देशपांडे ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी मिलकर लडेगी तो उनके कई नेताओं को टिकट नहीं मिल सकेंगे। मनसे उन्हें टिकट का विकल्प उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई, ठाणे और नासिक में उनकी पार्टी चुनौती पेश कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed