फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024 sanjay raut on Eknath Shinde Shiv sena news in hindi

Maharashtra: 'चर्चा के लिए दिल्ली जाकर उठक-बैठक करते हैं...', चुनाव से पहले संजय राउत का शिंदे शिवसेना पर वार

Fri, 25 Oct 2024 12:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 25 Oct 2024 12:48 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को नकली बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नकली शिवसेना का मालिक बैठा है, इसलिए उन्हें चर्चा के लिए वहां जाना पड़ता है।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024 sanjay raut on Eknath Shinde Shiv sena news in hindi
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे पर शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि सीट बंटवारे पर चर्चा लगभग समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गठबंधन में छोटी पार्टियों के साथ भी चर्चा की जाएगी। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा। उन्होंने शिंदे की शिवसेना को नकली बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिवसेना चर्चा के लिए दिल्ली जाती है और वहां उठक-बैठक करती है।
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा, "एकनाश शिंदे के पास जो शिवसेना है, उसकी कमान दिल्ली में अमित शाह के पास है। बालासाहेब टाकरे की जो शिवसेना हमारे पास है, उन्हें कभी भी सीट बंटवारे के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ी। उन दिनों भाजपा नेता सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए मुंबई आते थे। लेकिन, दिल्ली में नकली शिवसेना का मालिक बैठा है, इसलिए उन्हें चर्चा के लिए वहां जाना पड़ता है। वे वहां चर्चा के लिए जाते हैं और उठक-बैठक करते हैं। वे असली शिवसेना नहीं हैं। वे एक नॉन बायोलॉजिकल शिवसेना हैं। अमित शाह ने इस नॉन बायोलॉजिकल शिवसेना को जन्म दिया है।"
विज्ञापन


महाराष्ट्र में एक ही चरण में होगा चुनाव
राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे हटाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे
 बता दें कि 2019 के विधानभा चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटें आई थीं। दूसरी ओर एनसीपी को 54 सीटें जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed