फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024 Political party seeks nomination form for gangster Lawrence Bishnoi

महाराष्ट्र: बाबा सिद्दीकी की सीट से चुनाव लड़ेगा लॉरेंस? ये पार्टी कर रही लड़ाने की तैयारी, मांगा नामांकन पत्र

Sat, 26 Oct 2024 11:39 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 26 Oct 2024 11:39 AM IST
सार

उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला पश्चिम बांद्रा निर्वाचन क्षेत्र से लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से नामांकन दाखिल करना चाहते हैं। पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई ने मंजूरी दे दी तो वह जल्द ही 50 उम्मीदवारों की सूची जारी कर देंगे।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024 Political party seeks nomination form for gangster Lawrence Bishnoi
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले एक बार फिर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर चर्चा तेज हो गई। दरअसल, चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत एक राजनीतिक दल उत्तर भारतीय विकास सेना ने लॉरेंस बिश्नोई की ओर से नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी से एबी फॉर्म की मांग की। बता दें कि एबी फॉर्म नामांकन दाखिल करने के लिए एक आवश्यक और औपचारिक दस्तावेज है। उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला पश्चिम बांद्रा निर्वाचन क्षेत्र से लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से नामांकन दाखिल करना चाहते हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र राकांपा के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी का था। 
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई के लिए नामांकन पत्र की मांग
रिटर्निंग अधिकारी को लिखी चिट्ठी में सुनील शुक्ला ने दावा किया कि वे फॉर्म पर लॉरेंस बिश्नोई का हस्ताक्षर ले लेंगे। यह बिश्नोई की उम्मीदवारी को मान्य के लिए एक आवश्यक कदम है। यह बात लॉरेंस बिश्नोई को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट देने की पेशकश के बाद कुछ दिन बाद की गई है। चिट्ठी में पार्टी ने यह भी दावा किया कि अगर लॉरेंस बिश्नोई ने मंजूरी दे दी तो वह जल्द ही 50 उम्मीदवारों की सूची जारी कर देंगे। 
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। हाल ही में राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में उसका नाम चर्चा में आया था। पश्चिमी बांद्रा निर्वाचन क्षेत्र का उल्लेखनीय राजनीतिक महत्व है। दरअसल, यह बाबा सिद्दीकी का निर्वाचन क्षेत्र था। उत्तर भारतीय विकास सेना के नेता सुनील शुक्ला पहले खार पुलिस स्टेशन गए और फिर बलकरण बराड के नाम से नामांकन पत्र लेने के लिए रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंचे। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई का असली नाम बलकरण बराड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही चरण में होगा चुनाव
 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बता दें कि 2019 के विधानभा चुनावों में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटें आई थीं। दूसरी ओर एनसीपी को 54 सीटें जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed