{"_id":"671a09d2f5f9cfeee00e1bf3","slug":"maharashtra-assembly-election-2024-maratha-activist-manoj-jarange-field-his-candidates-news-in-hindi-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Election: चुनावी मैदान में जरांगे, उतारेंगे उम्मीदवार, कहा- नामांकन के आखिरी दिन जारी करेंगे सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Election: चुनावी मैदान में जरांगे, उतारेंगे उम्मीदवार, कहा- नामांकन के आखिरी दिन जारी करेंगे सूची
Thu, 24 Oct 2024 02:19 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:19 PM IST
सार
रविवार को जरांगे ने घोषणा की कि वे विधानसभा चुनाव में उन निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारेंगे, जहां समुदाय की मजबूत पकड़ है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
मनोज जरांगे
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव को लेकर मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे अपने उम्मीदवार को किन सीटों से चुनावी मैंदान में उतारेंगे। तब तक मराठा समुदाय के कई उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। किस उम्मीदवार को किस सीट से उतारा जाएगा इसका फैसला बाद में किया जाएगा। बता दें कि जरांगे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
नामांकन के आखिरी दिन जारी करेंगे उम्मीदवारों की सूची
रविवार को जरांगे ने घोषणा की कि वे विधानसभा चुनाव में उन निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारेंगे, जहां समुदाय की मजबूत पकड़ है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने कहा, "अब तक कई मराठा उम्मीदवार अपना नामांखन दाखिल कर सकते हैं। हम कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इस पर हम चर्चा करेंगे, लेकिन आज हम कुछ भी घोषित नहीं करेंगे। हम पहले उनके उम्मीदवारों (सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी पार्टी महाविकास अघाड़ी) की सूची देखना चाहते हैं।"
जरांगे ने आगे कहा, "हमारी तरफ से प्रत्येक क्षेत्र से नामांकन भरा गया है। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में हम चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लेंगे, वहां से हमारे उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले लेंगे। लेकिन हमने जिन निर्वाचन क्षेत्र में लड़ने का फैसला लिया है, वहां हमारा एक उम्मीदवार होगा। नामांकन के आखिरी दिन सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के नामों की घोषणा होगी।"
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के साथ जरांगे ने की बैठक
गुरुवार को जरांगे विधानसभा चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से जिलेवार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में जहां से हमने लड़ने का निर्णय लिया है, वहां से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी। हम उम्मीद करते हैं कि सभी हमारे इस पैसले को मानेंगे। अगर किसी ने ऐसा नहीं किया तो वह गरीब मराठा समुदाय के सपनों को नष्ट कर रहा है। हम अन्य समुदाय से भी उम्मीदवार उतारेंगे। मैं 25 से 27 अक्तूबर तक चुनाव जीतने का फॉर्मुला तैयार करूंगा। मैंने ओबीसी और मुस्लिम समेत अन्य समुदाय से भी बात की।" बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन