फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024: Mahayuti alliance will win 175 seats, claimed Deputy CM Ajit Pawar

Maharashtra: 'महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन जीतेगा 175 सीटें', डिप्टी सीएम अजित पवार ने किया दावा

Mon, 11 Nov 2024 11:12 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Mon, 11 Nov 2024 11:12 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024: Mahayuti alliance will win 175 seats, claimed Deputy CM Ajit Pawar
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: अजित पवार, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को सियासत तेज हो चली है। मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे हर राजनीतिक दल और गठबंधन अपनी जीत के दावे कर रहा है। अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने दावा किया है कि चुनाव में महायुति गठबंधन 175 से सीटें जीतेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह बारामती सीट से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों की बैठक समन्वय को लेकर हुई थी। हमारा लक्ष्य सामूहिक रूप से 175 सीटें जीतना है। सभी महायुति दल इस लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दरअसल एनसीपी प्रमुख अजित पवार बारामती से उम्मीदवार हैं। यहां उनका मुकाबला अपने भतीजे और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शरद के उम्मीदवार युगेंद्र पवार से है। बारामती सीट से पवार 1991 से विधायक हैं। 
विज्ञापन


संविधान बदलने की झूठी कहानी अब खत्म: फडणवीस
नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने भाजपा के खिलाफ संविधान बदलने की जो झूठी कहानियां गढ़ी थीं, उनका अंत हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव के दौरान गढ़ी गईं झूठी कहानियों को पूरी तरह खत्म कर दिया है और जनता हमारे साथ खड़ी है। महायुति गठबंधन विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में एमवीए बनाम महायुति
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी एमवीए गठबंधन राज्य में सत्ता हासिल करना चाहता है, जो महायुति गठबंधन को चुनौती देता है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed