फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Maharashtra Assembly Election 2024 Exit Poll, Axis my india exit poll, c-voter exit poll, MVA, Mahayuti

Maharashtra Exit Poll: एक्सिस माय इंडिया का आंकड़ा- बनेगी महायुति सरकार; सी-वोटर ने इसे बताया बहुमत के करीब

Thu, 21 Nov 2024 09:14 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 21 Nov 2024 09:14 PM IST
सार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के एक दिन बाद एक्सिस माय इंडिया और सी-वोटर की तरफ से अपना-अपना एग्जिट पोल जारी किया गया है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में फिर से महायुति सरकार सत्ता हासिल करेगी। वहीं, सी-वोटर ने किसी को भी बहुमत नहीं दिया है। इसके अनुसार दोनों गठबंधनों के बीच 50 से 60 सीटों पर कड़ी लड़ाई है।

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024 Exit Poll, Axis my india exit poll, c-voter exit poll, MVA, Mahayuti
एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे, लेकिन इससे पहले तमाम पोल कंपनियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए गए हैं। एक तरफ जहां सभी पोल कंपनियों ने मतदान खत्म होने के एक घंटे बाद से अपने आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए थे। वहीं दूसरी तरफ दो पोल कंपनियों (एक्सिस माय इंडिया और सी-वोटर ) की तरफ से मतदान के एक बाद आंकड़े जारी किए गए हैं। आइए देखते हैं दोनों पोल कंपनियों का एग्जिट सर्वे...
विज्ञापन


महाराष्ट्र में एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल
एक्सिस माय इंडिया की तरफ से एक दिन बाद जारी की गई एग्जिट पोल में महायुति को बहुमत से ज्यादा 180 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में महायुति को 48 फीसदी वोट और एमवीए को 37 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को सभी क्षेत्रों में बढ़त मिल रही है। वहीं शिवसेना यूबीटी, एनसीपी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए के राज्य विधानसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन का अनुमान है।
विज्ञापन

 
क्षेत्र (सीटें) महायुति एमवीए अन्य
मुंबई (36) 22 14 0
कोंकण और ठाणे (39) 24 13 2
मराठवाड़ा (46) 30 15 1
उत्तर महाराष्ट्र (47) 38 7 2
पश्चिम महाराष्ट्र (58) 36 21 1
विदर्भ (62) 39 20 3
कुल (288) 178-200 82-102 6-12

 

एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें?

महायुति गठबंधन

  • बीजेपी: 98-107
  • शिवसेना: 53-58
  • एनसीपी: 25-30
  • अन्य: 2-5
  • कुल: 178-200

महाविकास आघाड़ी

  • कांग्रेस: 28-36
  • शिवसेना यूबीटी: 26-32
  • एनसीपी (शरद पवार): 26-30
  • सपा/पीडब्ल्यूपीआई: 2-4
  • कुल: 82-102

महाराष्ट्र में सी-वोटर का एग्जिट पोल
गुरुवार को सी-वोटर की तरफ से अपना एग्जिट पोल जारी किया गया है। इसके अनुसार राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर महायुति को 112 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी को 288 में से 104 सीटें मिल रही है। चूंकि राज्य में बहुमत का आंकड़ा 145 है, इसे देखते हुए सी-वोटर के एग्जिट पोल ने राज्य में दोनों गठबंधनों के बीच 50 से 60 सीटों पर कड़ा मुकाबला बताया है। यही 50-60 सीट राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

सी-वोटर का क्षेत्रवार एग्जिट पोल
महाराष्ट्र में सी-वोटर की तरफ से क्षेत्रवार भी दोनों गठबंधनों के मिलने वाले सीटों का अनुमान जताया गया है। इसमें मराठवाड़ा में महा विकास अघाड़ी को ज्यादा सीटें मिल रही है। इसके अनुसार एमवीए को 20 तो महायुति को 14 सीटें मिल रही है, जबकि 13 सीटें निर्दलीय समेत अन्य को मिल रही है। उत्तर महाराष्ट्र में महायुति आगे है, यहां कुल 36 सीटों में महायुति को 18, एमवीए को नौ सीट और बाकी अन्य सीट निर्दलीय को मिल रही है। पश्चिम महाराष्ट्र में एमवीए को 34 सीट, महायुति को 25 सीटें, अन्य के खाते में चार सीट मिल रही है। विदर्भ की 60 सीटों में एमवीए को 23, महायुति को 18 और बाकी सीटें अन्य को मिल रही है। कोंकण की 39 सीटों में से 20 सीटें महायुति को, आठ सीटें एमवीए को और दो सीटें अन्य को मिलेंगी। जबकि मुंबई में महायुति का जादू चलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed