Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024: BJP leader said Won't campaign for Shiv Sena's Abdul Sattar in Sillod seat

Maharashtra: सिल्लोड सीट पर सियासी घमासान, BJP नेता का एलान- शिवसेना के उम्मीदवार सत्तार का प्रचार नहीं करेंगे

Wed, 06 Nov 2024 11:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 06 Nov 2024 11:18 AM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष कमलेश कटारिया ने दावा किया कि राज्य के अल्पसंख्यक विकास मंत्री सत्तार सिल्लोड में भगवा पार्टी को खत्म करने की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे हमारे कार्यकर्ताओं को भी धमका रहे हैं।
 

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024: BJP leader said Won't campaign for Shiv Sena's Abdul Sattar in Sillod seat
शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार (फाइल फोटो) - फोटो : X/@AbdulSattar_99

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं। सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। ऐसे में यहां सियासी पारा चरम पर है। छत्रपति संभाजीनगर की इस सीट पर शिवसेना की ओर से अब्दुल सत्तार को उतारा गया है। हालांकि, स्थानीय भाजपा इकाई ने राज्य पार्टी को जानकारी दे दी है कि वह सत्तार के लिए प्रचार नहीं करेगी।

विज्ञापन


सत्तार भगवा पार्टी को खत्म करने की कर रहे बात: कटारिया
भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष कमलेश कटारिया ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य के अल्पसंख्यक विकास मंत्री सत्तार सिल्लोड में भगवा पार्टी को खत्म करने की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे हमारे कार्यकर्ताओं को भी धमका रहे हैं।
विज्ञापन


शिवसेना उम्मीदवार का राजनीतिक करियर पर एक नजर
बता दें, सत्तार ने इससे पहले 2009 और 2014 में विपक्षी कांग्रेस के टिकट पर सिल्लोड विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। बाद में वह तत्कालीन अविभाजित शिवसेना में शामिल हो गए और उसके टिकट पर सफलतापूर्वक 2019 का चुनाव लड़ा। पार्टी के बंटवारे के बाद, सत्तार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए और महायुति सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए, जिसमें भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के कल्याण काले से हारे थे दानवे
सत्तार को सिल्लोड में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के सुरेश बंकर के खिलाफ खड़ा किया गया है। विधानसभा क्षेत्र जालना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे इस साल की शुरुआत में हुए संसदीय चुनावों में कांग्रेस के कल्याण काले से हार गए थे।

महायुति के उम्मीदवार, फिर भी नहीं करेंगे प्रचार
कटारिया ने कहा, 'हम सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र में सत्तार के लिए प्रचार नहीं करेंगे। वह हालांकि महायुति के उम्मीदवार हैं, लेकिन वह सिल्लोड से भाजपा को खत्म करने की बात करते हैं। वह भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाते हैं और उनके खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज कराते हैं।'


भाजपा की पहली प्राथमिकता राष्ट्रीय हित
उन्होंने यह भी दावा किया कि सत्तार ने खुले तौर पर काले के लिए प्रचार किया और जालना लोकसभा सीट पर दानवे को जीतवाने के लिए काम नहीं किया। भाजपा की पहली प्राथमिकता राष्ट्रीय हित है और इस संदर्भ में सत्तार उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं।  उन्होंने आगे कहा, 'मैंने राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र भेजा है, जिसमें सूचित किया गया है कि हम सत्तार के लिए प्रचार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed