'बंटेंगे तो कटेंगे': नारे का अजित पवार ने फिर किया विरोध, बोले- ऐसी बातें यहां नहीं चलेंगी, सबने जताई नाराजगी
इन दिनों महाराष्ट्र में पीएम मोदी और सीएम योगी के नारों को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ पीएम मोदी ने कहा है कि 'एक हैं तो सेफ हैं' तो दूसरी तरफ सीएम योगी के 'बंटेंगे को कटेंगे' वाले बयान पर सियासत पुरजोर है। इस बयान को लेकर सत्ताधारी महायुति में भी विरोध देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे का अजित पवार ने फिर किया विरोध
डिप्टी सीएम अजित पवार ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान का फिर विरोध किया और कहा, मैंने इस मामले में पहले ही सार्वजनिक तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ भाजपा नेताओं ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया दी है। 'सबका साथ, सबका विकास' का मतलब है सबके साथ, सबका विकास... अब, 'एक हैं तो सुरक्षित हैं... मैं इसे इस नजरिए से देखता हूं।
#WATCH | On UP CM Yogi Adityanath's 'batenge toh katenge' slogan, NCP leader & Maharashtra Dy CM Ajit Pawar says, "I have expressed my disagreement on this in a public rally and media interviews. Some BJP leaders have also expressed the same. 'Sabka saath, Sabka vikas' means… pic.twitter.com/Pq6m6Pm1DH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 15, 2024
सभी ने 'बटेंगे तो कटेंगे' का किया विरोध- अजित पवार
अजीत पवार ने आगे कहा, 'हम सभी ने इसका विरोध किया है। किसी ने मुझे बताया कि भाजपा की पंकजा मुंडे ने भी इस नारे का विरोध किया है। एक राज्य का सीएम यहां आता है और कहता है 'बटेंगे तो कटेंगे', हमने तुरंत कहा कि ऐसे नारे यहां नहीं चलेंगे क्योंकि महाराष्ट्र अंबेडकर के सिद्धांतों पर काम करता है। मुझे नहीं पता कि देवेंद्र जी (देवेंद्र फडणवीस) का इस पर क्या जवाब है लेकिन हमें यह 'कटेंगे, बटेंगे' पसंद नहीं है।
#WATCH | On UP CM Yogi Adityanath's 'batenge toh katenge' slogan, NCP leader & Maharashtra Dy CM Ajit Pawar says,"...We all have opposed it. Someone told me that BJP's Pankaja Munde has also opposed this slogan. A CM of a state comes here and says "batenge toh katenge",… pic.twitter.com/SylgNvGtGg
— ANI (@ANI) November 15, 2024
'हमारा एकमात्र उद्देश्य फिर से महायुति सरकार बनाना'
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, इस कड़ी में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने खुद को 'किंगमेकर' या 'काम बिगाड़ने वाला' बनेंगे, इस सवाल पर अजित पवार ने कहा, 'मुझे 'किंगमेकर' या अन्य चीजों को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है। हम अपनी शुरू की गई सरकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जा रहे हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य फिर से महायुति सरकार बनाना है।
#WATCH | On being asked if he will be 'kingmaker' or spoiler' during Maharashtra Assembly elections, NCP leader & Dy CM Ajit Pawar says, "... I have no interest in these talks of being a 'kingmaker' or 'spoiler'. We are taking to the public the govt schemes we have introduced.… pic.twitter.com/Lbvbd36Y8b
— ANI (@ANI) November 15, 2024
नवाब मलिक को टिकट देने पर अजित पवार की सफाई
मानखुर्द शिवाजीनगर से अपने पार्टी के प्रत्याशी नवाब मलिक को टिकट दिए जाने और महायुति में इस पर असहमति जताए जाने पर अजित पवार ने कहा, क्या उनके खिलाफ आरोप साबित हुए हैं? ये सिर्फ आरोप हैं, लेकिन अदालत में साबित नहीं हुए हैं। बोफोर्स को लेकर राजीव गांधी पर भी आरोप लगे थे।
#WATCH | On election ticket to Nawab Malik & Mahayuti's disagreement to it, NCP leader & Maharashtra Dy CM Ajit Pawar says," Have the allegations against him been proven? These are just allegations, but not proven in court. There were allegations on Rajiv Gandhi over Bofors… pic.twitter.com/gNbMPWLgPX
— ANI (@ANI) November 15, 2024
'राज्य सरकार गठन में किसी उद्योगपति की कोई भूमिका नहीं'
वहीं अदाणी की 2019 की बैठक में मौजूदगी के अपने दावे पर एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, मैंने कहा कि वह (गौतम अदाणी) वहां मौजूद नहीं थे, हम अदाणी के गेस्ट हाउस में थे। राज्य सरकार गठन में किसी उद्योगपति की कोई भूमिका नहीं होती। कभी-कभी हम इतने व्यस्त होते हैं कि गलती से मैंने कोई बयान दे दिया।
#WATCH | On his claim of Adani's 2019 meeting presence, NCP leader & Maharashtra Dy CM Ajit Pawar says, "I said that he (Gautam Adani) was not present there...We were at Adani's guest house. In state government formation, there is no role of an industrialist. Sometimes we are so… pic.twitter.com/6HEn4v17Pj
— ANI (@ANI) November 15, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.