फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2019, Sanjay Nirupam press conferece against Congress

महाराष्ट्र चुनाव: संजय निरुपम के बागी सुर, बोले- नहीं करूंगा कांग्रेस का प्रचार

Fri, 04 Oct 2019 12:28 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 04 Oct 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2019, Sanjay Nirupam press conferece against Congress
संजय निरुपम - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता संजय निरुपम अब बागी सुर बोल रहे हैं। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पसंद के उम्मीदवारों को कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से संजय निरुपम नाराज हैं।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 'दिल्ली में बैठे लोगों में समझ की कमी है। पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्यान नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी का पूरा मॉडल ही दोषयुक्त है। कांग्रेस में अब फीडबैक सिस्टम खत्म हो गया है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संजय निरुपम ने आरोप लगाया है कि 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े कुछ बड़े नेता साजिश रच रहे हैं। जो लोग राहुल गांधी के साथ जुड़े हैं, उन्हें साजिश रचकर पार्टी में अलग-थलग किया जा रहा है।' 

इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निरुपम ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का भी संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह लंबे समय तक कांग्रेस में नहीं रह पाएंगे।


उन्होंने वर्सोवा सीट से अपने उम्मीदवार को कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए। साथ ही ये दावा किया कि महाराष्ट्र में चार सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त हो जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने से भी निरुपम ने मना कर दिया है।

नामांकन का अंतिम मौका आज

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज, यानी 4 अक्तूबर है। 21 अक्तूबर को महाराष्ट्र में चुनाव होने हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed