फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   maharashtra assembly election 2019 Rahul gandhi attacks PM Modi in a rally

राहुल गांधी का पीएम पर निशाना- मोदी जहां जाते हैं, झूठ बोलते हैं

Tue, 15 Oct 2019 08:24 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित मंडल Updated Tue, 15 Oct 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
maharashtra assembly election 2019 Rahul gandhi attacks PM Modi in a rally
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला (file photo)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आक्रामक रुख कायम रखते हुए मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जहां जाते हैं, झूठ बोलते हैं। महाराष्ट्र के यवतमाल में अपने भाषण में राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने कहा था कि प्रत्येक किसान के खाते में 6000 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन हर किसान को मिले क्या? इससे पहले उन्होंने कहा था कि विदेश से काला धन वापस लाएंगे और हर देशवासी के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराएंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि मोदी यह प्रचार मूल लक्ष्यों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए करते हैं। वह कभी चांद पर बोलते हैं तो कभी अनुच्छेद 370 पर लेकिन किसानों की समस्याओं और बेरोजगारी जैसे जो सवाल जनता की जुबान पर हैं, उन पर कुछ नहीं कहते।
विज्ञापन


राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सिर्फ अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों के ‘लाउड स्पीकर’ हैं। जैसे जेबकतरे किसी की जेब काटने से पहले लोगों का ध्यान भटकाते हैं, वैसे ही मोदी भी तमाम मुद्दों के द्वारा जनता का ध्यान बांटते हैं ताकि उसका पैसा इन बडे़ उद्योगपतियों की जेब में डाल सकें। राहुल ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने छोटे और मझोले उद्योगों, किसानों, मजदूरों तथा गरीबों की कमर तोड़ दी। जब तक मोदी सरकार रहेगी बेरोजगारी देश को डसती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में बेरोजगारी और बढे़गी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की आलोचना की

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल में सरकार द्वारा कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की आलोचना की और कहा कि इससे सिर्फ कुछ खास उद्योगपतियों को फायदा होगा। न कि गरीब जनता को। उन्होंने कहा कि सरकार एयर इंडिया, कोयला खदानों और सार्वजनिक उपक्रमों की निजी हाथों में देने जा रही है। राहुल ने फिर राफेल जेट विमान का मुद्दा उठाया और कहा कि इसमें 35 हजार करोड़ रुपये की चोरी की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed