फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC accepts resignation of Rutuja Latke and BJP declared Murji Patel as candidate for Andheri East Assembly

Maharashtra: कोर्ट की फटकार के बाद ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार, भाजपा व शिंदे गुट ने घोषित किया उम्मीदवार

Fri, 14 Oct 2022 12:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Oct 2022 12:54 PM IST
सार

बीएमसी के अधिकारी ने बताया, उच्च न्यायालय के निर्देश के तुरंत बाद गुरुवार को ही लटके का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, लेकिन स्वीकृति पत्र उन्होंने आज प्राप्त किया। 

विज्ञापन
BMC accepts resignation of Rutuja Latke and BJP declared Murji Patel as candidate for Andheri East Assembly
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अंधेरी उपचुनाव के लिए ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और आज सुबह करीब 10 बजे लटके को स्वीकृति का पत्र भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बीएमसी के अधिकारी ने बताया, उच्च न्यायालय के निर्देश के तुरंत बाद गुरुवार को ही लटके का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, लेकिन स्वीकृति पत्र उन्होंने आज प्राप्त किया। खबर है कि आज ही लटके अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए ठाकरे गुट के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं। इस साल उनके पति व मौजूदा विधायक रमेश लटके के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। 
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को ही दे दिया था इस्तीफा 
बता दें, ऋतुजा लटके ने उम्मीदार के रूप में उनके नाम के एलान के तुरंत बाद ही 3 अक्टूबर को अपना इस्तीफा बीएमसी को सौंप दिया था। हालांकि, 12 अक्टूबर तक इसे स्वीकार नहीं किया गया था। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया था। याचिका में बताया गया था कि ऋतुजा लटके 2006 से बीएमसी में कार्यरत हैं और वह उपचुनाव लड़ना चाहती हैं। याचिकाकर्ता ने अपना इस्तीफा तीन अक्तूबर को बीएमसी को सौंप दिया। सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गईं, लेकिन बीएमसी ने आज तक उनके इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने लगाई थी फटकार 
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी से अंधेरी उपचुनाव के लिए ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार करने के लिए कहा था और इसके लिए फटकार भी लगाई थी। कोर्ट ने BMC को आज सुबह 11 बजे तक इस्तीफे का स्वीकृति पत्र जारी करने का निर्देश दिया था।

क्या कहते हैं चुनाव आयोग के नियम
निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी उम्मीदवार को तब तक चुनाव में अपना नामांकन नहीं दाखिल करने दिया जा सकता, जब तक वह लाभ के पद से किनारा नहीं कर लेते। यानी ऋतुजा का इस्तीफा जब तक स्वीकार नहीं होता, वह नामांकन दाखिल नहीं कर सकतीं थीं। बता दें, उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर है।


भाजपा ने मुरजी पटेल को बनाया उम्मीदवार
अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने मुरजी पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। एकनाथ शिंदे और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार मुरजी पटेल आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पटेल ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले कहा, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और पार्टी मुझसे जो करने को कहती है, वह करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed