फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra announced lockdown today

कोविड-19 : महाराष्ट्र में आज हो सकती है लॉकडाउन की घोषणा, रोजाना मिल रहे 50 हजार से ज्यादा संक्रमित

Wed, 21 Apr 2021 04:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो,मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो,मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Apr 2021 04:38 AM IST
सार

  • सुबह नए दिशा-निर्देश के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य में लॉकडाउन की घोषणा करेंगे

विज्ञापन
Maharashtra announced lockdown today
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में कड़े प्रतिबंधों के बावजूद कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। राज्य में हर दिन कोरोना मरीजों के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसके मद्देनजर मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है लेकिन बुधवार सुबह नए दिशा-निर्देश के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कड़े प्रतिबंधों के बावजूद रोजाना 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे है। इसलिए मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में अधिकांश मंत्रियों ने लॉकडाउन लगाने की मांग की। कैबिनेट ने फैसला किया है कि राज्य में कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए 21 अप्रैल की रात 8 बजे से लॉकडाउन लगाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अधिकृत तौर पर लॉकडाउन की घोषणा करेंगे। वहीं, शिवसेना नेता व शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जनता की भावना है कि राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगे। यह लॉकडाउन पिछले साल की तरह ही कड़ा होगा। इस खबर के बीच प्रवासियों में भय का माहौल बन गया है। मंगलवार की शाम पुणे रेलवे स्टेशन पर करीब दो हजार प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने एक मई तक किराणा और खाद्य सामग्री की दुकानों को सिर्फ चार घंटे तक (सुबह 7 बजे से 11 बजे तक) खोलने का आदेश जारी किया।

आदेश में कहा गया है कि किराणा, सब्जी, फल, डेयरी, चिकन, मटन, मछली और अंडा सहित तमाम प्रकार की खाद्य सामग्री और कृषि क्षेत्र से जुड़ी वस्तुओं की दुकानें, पालतू पशुओं के भोजन की दुकानें और बारिश के मौसम से जुड़ी समान की दुकानें भी सुबह 7 से 11 बजे तक खुली रह सकेगी। जबकि होम डिलिवरी सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक की जा सकेगी।







महाराष्ट्र में 10वीं की परीक्षा रद्द
कैबिनेट की बैठक में लॉकडाउन लगाने के साथ ही 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया गया है। स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से 10वीं की परीक्षा रद्द करने की अपील की थी जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। लेकिन 12वीं की परीक्षा कराई जाएगी।

गायकवाड ने कहा कि दसवीं के छात्रों को 11वीं में कैसे प्रमोट किया जाएगा इस पर विचार किया जा रहा है। देश के सात राज्यों में परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ाई गई हैं। महाराष्ट्र में भी 12वीं की परीक्षा टाल दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed