फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Anil Deshmukh told ED that Param Bir Singh is the mastermind of Mansukh Hiren death and Antilia bomb case

महाराष्ट्र: पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का दावा- परमबीर सिंह हैं एंटीलिया बॉम्ब केस और मनसुख हिरेन की हत्या के मास्टरमाइंड

Wed, 02 Feb 2022 09:15 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 02 Feb 2022 09:15 PM IST
सार

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने परमबीर सिंह पर सबूतों से छेड़छाड़ और झूठी जानकारी देने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
maharashtra Anil Deshmukh told ED that Param Bir Singh is the mastermind of Mansukh Hiren death and Antilia bomb case
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को ईडी को बताया कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ही एंटालिया बॉम्ब केस और मनसुख हिरेन हत्याकांड के मुख्य मास्टरमाइंड हैं। देशमुख ने परमबीर सिंह पर सबूतों से छेड़छाड़ और झूठी जानकारी देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने ईडी से कहा कि जब सिंह को इस मामले पर जानकारी देने के लिए विधान भवन और सीएम आवास बुलाया गया, तो उन्होंने सही जानकारी नहीं सौंपी। इसके बाद सीएम उद्धव ठाकरे और मैनें (तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख) परमबीर सिंह को उनके पद से हटाकर होमगार्ड के डीजी के पद नियुक्त करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन

सचिन वजे पर दवाब बनाया जा रहा- परमबीर सिंह
इस बीच पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने भी ईडी के सामने अपना बयान दर्ज कराया। सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि गृहमंत्री ने सचिन वजे पर दवाब बनाकर उसे बयान बदलने के लिए कहा था। सिंह ने आगे बताया कि सचिन वजे को जेल में बयान बदलने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके कपड़े उतार कर जांच की जाती है। 
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व पुलिस आयुक्त पमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अनिल देशमुख को गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। देशमुख अभी न्यायिक हिरासत में हैं और सीबीआई-ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed