फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : Angry over excess salt in food, man kills wife, arrested

महाराष्ट्र : खिचड़ी में नमक ज्यादा था, इसलिए पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, क्रूर पति गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2022 11:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 16 Apr 2022 11:16 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पति निलेश घाघ (46) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना भायंदर पूर्व इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे हुई। मृतका का नाम निर्मला (40)  है।
 

विज्ञापन
Maharashtra : Angry over excess salt in food, man kills wife, arrested
dead body - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से हृदय विदारक खबर आई है। भायंदर इलाके की एक टाउनशिप में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इसलिए गला घोंटकर मार डाला कि खिचड़ी में नमक ज्यादा था। 
विज्ञापन


पत्नी ने बड़े प्यार से पति के लिए नाश्ते में खिचड़ी बनाई थी कि वह खाकर काम पर चला जाएगा, लेकिन गुस्सैल पति को वह रास नहीं आई और उसने पत्नी की हत्या कर जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति निलेश घाघ (46) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना भायंदर पूर्व इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे हुई। मृतका का नाम निर्मला (40)  है।
विज्ञापन


मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय के अनुसार आरोपी ने घर में रखे एक कपड़े से गला घोंट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी के खिलाफ नवाघर पुलिस थाने में भादंवि की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय के साथ नाश्ता नहीं देने पर ससुर ने बहू को गोली मारी
ऐसी ही एक अन्य घटना गुरुवार को ठाणे के राबोड़ी इलाके में हुई थी। इसमें बहू द्वारा चाय के साथ नाश्ता नहीं देने पर बहू की गोली मार कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह इस महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसे पेट में गोली लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed