{"_id":"602c84d895ca5161db2bc48a","slug":"maharashtra-and-kerala-reported-75-percent-of-corona-cases-on-tuesday-corona-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : मंगलवार को महाराष्ट्र और केरल में आए दैनिक मामले देश के कुल आंकड़ों का 75 फीसदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : मंगलवार को महाराष्ट्र और केरल में आए दैनिक मामले देश के कुल आंकड़ों का 75 फीसदी
Wed, 17 Feb 2021 08:22 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में लगातार सातवें दिन मंगलवार को एक दिन में कोरोना के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए जबकि केरल में करीब पांच हजार मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र और केरल में सामने आए मामले देश मे सामने आए कुल मामलों का 75 फीसदी है।
विज्ञापन
देश में नए 11,574 मामले सामने आए, जिसमें से 8,600 मामले अकेले महाराष्ट्र और केरल से हैं। महाराष्ट्र में 3,663 और केरल में 4,967 मामले दर्ज किए गए। जबकि केरल में कोरोना की संक्रमण दर आठ से 14 फरवरी के बीच नौ फीसदी तक गिर गई है। हालांकि महामारी के आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में साप्ताहिक मामलों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ते रहेंगे तो इस हफ्ते देश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। देश में अब तक संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,25,710 हो गए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन एक बार आम लोगों के लिए शुरू हो गई है। हालांकि कोरोना के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना आवश्यक बताया गया है। इधर सेंट्रल रेलवे पर 1-14 फरवरी के बीच 2,060 यात्रियों का चालान काटा जा चुका है। ये लोग बिना मास्क के ट्रेन में सफर कर रहे थे। अब तक 1,21,600 रुपये का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
Maharashtra: A total of 2060 passengers on Mumbai Suburban Network, Central Railway fined between 1st to 14th February, 2021 for not wearing masks. A total fine of Rs 1,21,600 collected from them.
— ANI (@ANI) February 17, 2021
इधर बीएमसी ने चेंबूर की मैत्री पार्क सोसाइटी को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि सोसाइटी में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगाई जाए। थर्मल स्क्रीनिंग जैसे नियमों का पालन हो और किसी भी पॉजिटिव मामले में परिवार की ओर से 14 दिन का सख्त क्वारंटीन का पालन किया जाए।
कोरोना से मरने वालों मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार है। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,813 हो गई है। दिल्ली में हाल ही में 94 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है।