{"_id":"5f91458c8ebc3e67a0335b01","slug":"maharashtra-and-bihar-police-come-together-to-solve-the-child-kidnapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्खियां भुलाकर बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिए साथ आई महाराष्ट्र और बिहार पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तल्खियां भुलाकर बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिए साथ आई महाराष्ट्र और बिहार पुलिस
Thu, 22 Oct 2020 02:10 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच को लेकर संबंधों में तनाव पैदा होने के बाद महाराष्ट्र और बिहार पुलिस ने एक साथ मिलकर मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी गिरफ्तारी के साथ ही एक नाबालिग बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझ गई है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बिहार के चंपारण जिले के गान्हा थाना इलाके से 14 अक्तूबर को सात वर्षीय बच्चे का अपहरण किया गया था। 19 अक्तूबर को उसके परिवार के सदस्यों को फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। फिरौती न देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान बिहार पुलिस को पता चला कि फिरौती मांगने के लिए मुंबई के कांदीवली से कॉल की गई थी।
उन्होंने कहा कि इसके बाद बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया, जिसकी मदद से मंगलवार को उपनगर कांदीवली से रियासुद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से बिहार पुलिस को यह भी पता चला कि वह तीन अन्य लोगों खान मोहम्मद अंसारी (35), अलाउद्दीन अंसारी (22) और मुस्लिम अंसारी (35) से लगातार संपर्क में था। तीनों को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने बताया कि मुस्लिम अंसारी ने बच्चे को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पदरौना थानांतर्गत जंगल के इलाके में रख रखा है, जिसके बाद पुलिस ने वहां से बच्चे को छुड़ा लिया।
अधिकारी ने कहा कि बच्चे के अपहरण का षडयंत्र खान मोहम्मद अंसारी ने रचा था, जो कर्ज में डूबा है और फिरौती के जरिए पैसा हासिल करना चाहता था।
उन्होंने कहा कि सभी आरोपी बच्चे के परिवार के सदस्यों को अच्छी तरह जानते थे।
अधिकारी ने कहा कि मुंबई से गिरफ्तार किए गए रियासुद्दीन अंसारी को बुधवार को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया।