फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Amruta Fadnavis again attacked Thackeray government on temple issue

महाराष्ट्रः मंदिर मुद्दे पर अमृता फडणवीस ने ठाकरे सरकार पर फिर बोला हमला

Thu, 15 Oct 2020 05:47 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 15 Oct 2020 05:47 PM IST
सार

  • कहा- न घर है न द्वार, क्या उखाड़ेगी बुलडोजर सरकार
  • राज्यपाल कोश्यारी ने कहा था, मंदिर न खोलने के लिए आपको दैवीय आदेश हुआ है या सेकुलर हो गए

विज्ञापन
Maharashtra: Amruta Fadnavis again attacked Thackeray government on temple issue
पति देवेंद्र फडणवीस के साथ अम़ता फडणवीस - फोटो : ट्विटर

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और शिवसेना के बीच तू-तू-मैं-मैं शुरू है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मंदिर खोलने संबंधी पत्र को लेकर हो रही राजनीति में अमृता फडणवीस भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने गुरुवार को ठाकरे सरकार को बुलडोजर सरकार कहते हुए हमला बोला।

विज्ञापन


अमृता फडणवीस ने ट्वीट किया कि न घर है न द्वार, क्या उखाड़ेगी बुलडोजर सरकार। दरअसल, मंदिर विवाद मंगलवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे गए पत्र से शुरू हुआ। जिसमें कोश्यारी ने कहा था कि यह बिडंबना है कि राज्य सरकार ने बार और शराब की दुकानें तो खोल दी हैं जबकि मंदिर नहीं खोले। मंदिर न खोलने के लिए आपको दैवीय आदेश हुआ है या सेकुलर हो गए हो।

विज्ञापन


इसके जवाब में मुख्यमंत्री ठाकरे ने भी जवाबी पत्र भेजकर कहा कि उन्हें राज्यपाल से हिंदुत्व के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उद्धव के इसी पत्र के बाद सूबे में मंदिर खोलने को लेकर राजनीति गरमा गई। अमृता फडणवीस ने उसी दिन हिंदुत्व के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे को आईना दिखाया था। इसके बाद शिवसेना की महिला ब्रिग्रेड ने अमृता फडणवीस को चेतावनी दी थी। उसके जवाब में अमृता ने गुरुवार को उन्हें चुनौती दी कि हमारा मुंबई में न तो घर है और न द्वार। क्या उखाड़ लेगी बुल्डोजर सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर चलाया था बुलडोजर

बीते महीने में अभिनेत्री कंगना रणौत ने शिवसेना के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाया था। इससे तिलमिलाई शिवसेना की सत्तावाली बीएमसी ने 9 सितंबर को बाद्रा में पॉलीहिल स्थित उनके ऑफिस पर बुलडोजर चलाया था। उसके बाद शिवसेना के मुखपत्र में मुख्य खबर थी कि उखाड़ दिया। इसी को लेकर अमृता ने ठाकरे सरकार को बुलडोजर सरकार के रूप में संबोधित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed