फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : Ajit Pawar returned back but distance increases between him and NCP

महाराष्ट्र : अजित पवार की घर वापसी तो हुई लेकिन पार्टी से दूरियां बढ़ीं

Wed, 27 Nov 2019 05:21 AM IST
गौरव पाण्डेय अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Nov 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra : Ajit Pawar returned back but distance increases between him and NCP
शरद पवार और अजित पवार (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

परिवार के दबाव और मान-मनौव्वल में अजित पवार की घर वापसी तो हो गई लेकिन चार दिनों की बेरुखी ने उन्हें एनसीपी से अलग-थलग कर दिया है। एनसीपी के अलावा महाविकास अघाड़ी के दोनों सहयोगी शिवसेना और कांग्रेस अजित पवार की भूमिका को लेकर बेहद नाराज हैं। ऐसे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार अपने भतीजे को किनारे करके ही आगे बढ़ना चाहते हैं। उनकी वापसी भी ऐसे समय हुई है जब महाविकास अघाड़ी के तीनों दल विधानसभा में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे।

विज्ञापन


शरद पवार की हिम्मत और परिवार में मुखिया की भूमिका ने न पार्टी टूटने दी और न ही परिवार टूटा। एनसीपी ने अजित पवार के राजनीतिक भविष्य और भूमिका भी तय कर दी थी लेकिन उनके विद्रोह ने पार्टी में उनका कद अचानक से घटा दिया है। ऐसे उन्होंने सबसे बड़ी पूंजी विश्वास खो दिया है। चाचा शरद पवार भले ही उन्हें अपने से दूर नहीं जाने देने के सभी प्रयास किए लेकिन पार्टी में उन्हें पद और खोई प्रतिष्ठा मिलने में समय लगेगा।
विज्ञापन


अजित पवार को लेकर अकेले शरद पवार ही थे जिन्होंने अंतिम समय तक उनकी वापसी की प्रतीक्षा की। चार दिनों के घटनाक्रम में महाराष्ट्र की राजनीति में कोई व्यक्ति सबसे बड़ा रणनीतिकार बनकर उभरा है तो वे एनसीपी प्रमुख शरद पवार हैं। वहीं भतीजे के जाने पर किसी ने सबसे ज्यादा दबाव, राजनीतिक जलालत और तनाव बर्दाश्त किया तो वो भी शरद पवार के हिस्से जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोगी दलों के नेताओं ने अजित पवार की भूमिका पर तीखे हमले किए हैं, खासकर कांग्रेस ने सिंचाई घोटाले को लेकर उन्हें बार बार कटघरे में खड़ा किया है। सहयोगी दल शिवसेना और कांग्रेस के साथ पूरा मीडिया उनसे यही सवाल पूछ रहा था कि जिसने उनके पीठ में छुरा घोंपा है, उसे पार्टी ने क्यों नहीं निकाल रहे। शरद पवार ने हर बार एक ही जवाब दिया ये फैसला अकेले उनका नहीं है, पार्टी समय आने पर फैसला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed