{"_id":"64479b1df1ed59df80040bfc","slug":"maharashtra-ajit-pawar-poster-in-dharashiv-telling-future-cm-spark-state-politics-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र की 'पोस्टर राजनीति', धाराशिव में लगे अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बताने वाले बैनर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र की 'पोस्टर राजनीति', धाराशिव में लगे अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बताने वाले बैनर
Tue, 25 Apr 2023 07:28 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 25 Apr 2023 07:28 PM IST
सार
पवार ने कहा कि '2024 क्यों, हम अभी भी मुख्यमंत्री पद पर दावा करने को तैयार हैं।' अजित पवार ने ये भी कहा कि 'वह 100 फीसदी मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे।'
विज्ञापन
अजित पवार
- फोटो : एएनआई
विस्तार
महाराष्ट्र की राजनीति पर करीब से नजर रखने वाले मानते हैं कि वहां पर्दे के पीछे काफी कुछ घटित हो रहा है। अब इस बीच एक नया घटनाक्रम घटित हुआ है। दरअसल महाराष्ट्र के धाराशिव में अजित पवार को महाराष्ट्र का भावी मुख्यमंत्री बताने वाले पोस्टर-बैनर जगह-जगह लगे हैं। धाराशिव में अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बताने वाले पोस्टर उनके उस बयान के बाद सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन
क्या बोले अजित पवार
दरअसल मीडिया से बातचीत में अजित पवार से सवाल किया गया कि क्या एनसीपी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद पर दावा पेश करेगी? इस पर पवार ने कहा कि '2024 क्यों, हम अभी भी मुख्यमंत्री पद पर दावा करने को तैयार हैं।' अजित पवार ने ये भी कहा कि 'वह 100 फीसदी मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे।'
विज्ञापन
अपने अंतिम क्षण तक एनसीपी में रहूंगा- अजीत पवार
अजीत पवार ने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर चल रही अफवाहों के बीच एक बार फिर एनसीपी में ही रहने की बात दोहराई है। मंगलवार को उन्होंने दोहराया कि वह अपने अंतिम क्षण तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में बने रहेंगे। महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी के एक सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बारे में कई तरह की अटकलें और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन किसी भी अफवाह का शिकार हुए बिना मैं अपना काम जारी रख रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले ही बता दिया है कि मैं अपने अंतिम समय तक एनसीपी में काम करता रहूंगा।
विज्ञापन
#WATCH | Poster appears in Dharashiv terming NCP leader Ajit Pawar as the future CM of Maharashtra. pic.twitter.com/m7dM3rXA6x
— ANI (@ANI) April 25, 2023
भाजपा के साथ जाने की थी अटकलें
बीते दिनों अजित पवार के भाजपा के साथ जाने की भी अटकलें चल रहीं थी। ये अटकलें इतनी ज्यादा थीं कि शिवसेन नेता संजय राउत और एनसीपी चीफ शरद पवार को भी इस पर सफाई देनी पड़ी थी। एनसीपी के कुछ विधायक भी खुलकर अजित पवार के समर्थन में खड़े दिखे। हालांकि बाद में अजित पवार ने ही इन अटकलों को खारिज कर दिया था। अजित पवार ने कहा था कि जब तक जान में जान है, तब तक वह एनसीपी से जुड़े रहेंगे। इससे पहले महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने से पहले अजित पवार ने नाटकीय तौर पर देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर उप-मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। हालांकि बाद में उन्होंने समर्थन वापस ले लिया और महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी। हालांकि गाहे-बगाहे अजित पवार के भाजपा के साथ जाने की खबरें राजनीतिक गलियारों में आती रहती हैं।