फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: adequate supply of vaccines expected from June, Uddhav Thackeray said - vaccination rate will increase

महाराष्ट्र: जून से टीकों की पर्याप्त आपूर्ति की उम्मीद, उद्धव ठाकरे बोले- बढ़ेगी टीकाकरण की रफ्तार

Sun, 23 May 2021 06:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 23 May 2021 06:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनकी सरकार 18 से साल के लोगों के लिए 12 करोड़ टीकों की खुराक का एकमुश्त पैसा देने को तैयार है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: adequate supply of vaccines expected from June, Uddhav Thackeray said - vaccination rate will increase
सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को विश्वास जताया कि जून से पर्याप्त टीके मिलने के बाद राज्य में टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी।  बता दें, राज्य सरकार ने टीकों की कमी के कारण 18 से 44 साल की उम्र के युवाओं का टीकाकरण फिलहाल रोक दिया है। 
विज्ञापन


पीडीएट्रिक्स (बाल चिकित्सा) कोविड-19 प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करते करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार टीका आपूर्ति के मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रही है और 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए 12 करोड़ खुराकों को लेकर रकम का एकमुश्त भुगतान करने को तैयार है। राज्य की कुल आबादी में इस उम्र समूह के छह करोड़ लोग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं आश्वस्त हूं कि जून के बाद आपूर्ति सुगम हो जाने पर टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी।'
विज्ञापन


तीसरी लहर से प्रभावी ढंग से निपटेंगे
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्य में ऑक्सीजन की कमी हुई थी, लेकिन अब चिकित्सकीय ऑक्सीजन के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के बाद तीसरी लहर से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरस को हरा नहीं सके पर नियंत्रण किया
ठाकरे ने कहा कि वायरस को हराने में हमें कामयाबी नहीं मिली है, लेकिन हमने मामलों को नियंत्रित कर लिया है। सभी हितधारकों के एकजुट प्रयासों से हमारे राज्य को सफलता मिली है। हमें संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना होगा। पहली लहर में वरिष्ठ नागरिक प्रभावित हुए थे, दूसरी लहर में युवा इसकी चपेट में आए और अब बच्चों को इसका खतरा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगाई गई और लोगों से कोविड-19 के लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार कराने को कहा।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में नए कोरोना मामलों में तेजी से गिरावट आई है। मुंबई में महामारी से निपटने के अभियान की तो सुप्रीम कोर्ट तक तारीफ कर चुका है। जबकि दूसरी व पहली लहर के शुरुआती माहों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed