फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Accused of molestation, released on bail, sets victim's husband on fire

महाराष्ट्र:  जमानत पर रिहा छेड़खानी के आरोपी ने पीड़िता के पति को लगाई आग, तीन गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 10:22 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 01 Jan 2026 10:22 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में छेड़छाड़ के एक गंभीर मामले में आरोपी ने पीड़िता के पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराए जाने से आरोपी नाराज था।

विज्ञापन
Maharashtra: Accused of molestation, released on bail, sets victim's husband on fire
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नांदेड़ जिले में छेड़खानी के मामले में जमानत पर रिहा हुए आरोपी व्यक्ति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के पति को आग लगा दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 29 दिसंबर की सुबह तड़के नाइगांव तहसील के बेंद्री गांव में हुई।  संतोष माधवराव बेंद्रीकर के खिलाफ 22 दिसंबर को नाइगांव पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया था। उसे 28 दिसंबर को नरसी इलाके से गिरफ्तार किया गया और कुछ ही समय बाद उसे जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन


घर के बाहर आरोपी ने पीड़ित को लगाई आग
बेंद्रीकर और उसके परिजनों ने 29 दिसंबर को महिला के पति से इस बारे में पूछताछ की कि दंपति ने पुलिस से संपर्क क्यों किया था? इसके बाद आरोपी बेंद्रीकर, उसके पिता माधव और भाई शिवकुमार ने पीड़िता के पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब यौन उत्पीड़न की शिकार महिला का पति अपने घर के पास एक टिन की झोपड़ी में अपनी भैंसों को चारा देने गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का पति नांदेड़ शहर के एक अस्पताल में गंभीर रूप से जलने की चोटों के साथ भर्ती है। पुलिस उपनिरीक्षक गजानन तोतेवाड ने बताया कि मुख्य आरोपी, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अदालत ने उन्हें 30 दिसंबर को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed