फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: a mother sold a three day old baby for 1.78 lakhs after fed up with poverty, read other important national news

महाराष्ट्र : गरीबी से तंग आकर एक मां ने तीन दिन के शिशु को 1.78 लाख में बेचा, पढ़ें देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Thu, 11 Nov 2021 05:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ठाणे
एजेंसी, ठाणे Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 11 Nov 2021 05:50 AM IST
सार

 महाराष्ट्र में 32 वर्षीय महिला के अपने तीन दिन के नवजात बच्चे को बेचने पर दोंबिवली के मंडापा पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे की मां, बच्चे को खरीदने वाले व्यक्ति के साथ चार और लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Maharashtra: a mother sold a three day old baby for 1.78 lakhs after fed up with poverty, read other important national news
baby- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

महाराष्ट्र में गरीबी से तंग आकर एक 32 वर्षीय महिला ने अपने तीन दिन के नवजात बच्चे को मुंबई के एक व्यक्ति को 1.78 लाख रुपये में बेच दिया। दोंबिवली के मंडापा पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे की मां, बच्चे को खरीदने वाले व्यक्ति के साथ चार और लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन


 

हाईकोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई में बिना शर्ट के आया व्यक्ति

केरल हाईकोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति बिना शर्ट के आ गया। सुनवाई के दौरान ये नजारा देख जज देवन रामचंद्रन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ये क्या है?  ये कोई सर्कस नहीं है। जज देवन ने चेतावनी देते हुए कहा कि सुनवाई के दौरान इस तरह के मामले दोबारा सामने आए तो ऐसे लोगों को वे सुनवाई से हटा देंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में जवानों से हमेशा सतर्क रहने की अपील

सेंट्रल आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र दिमरी ने मंगलवार को चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना के प्रशिक्षण और तैयारियों की समीक्षा की। भारतीय सूर्या कमांड ने बताया कि चुनौतीभरी स्थिति और वातावरण में जवानों का प्रशिक्षण जारी है। समीक्षा बैठक के दौरान दिमरी ने जवानों से हमेशा तैयार रहने और हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा।

 

विज्ञापन

बंगाल चुनाव के बाद हिंसा मामले में एक और केस दर्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में सीबीआई ने एक और केस दर्ज किया है। सीबीआई ने बताया कि इस साल मई में पश्चिमी मेदीनीपुर जिले में विश्वजीत महेश की हत्या के मामले में ये केस दर्ज किया गया है। सीबीआई ने अब तक चुनाव के बाद हिंसा के मामले में कुल 44 केस दर्ज किए हैं जिनकी जांच चल रही है। मालूम हो कि अगस्त में कोलकाता हाईकोर्ट ने पूरे मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। 

 

दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग ले सकते हैं गृहमंत्री शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 नवंबर को तिरूपति में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक को संबोधित कर सकते हैं। गृहमंत्रालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में दक्षिण राज्यों की नामचीन हस्तियों के साथ कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार और पुड्डुचेरी के लेफ्टिनेंट गर्वनर के साथ अन्य प्रशासिकन अधिकारी भी इस बैठक में भाग लेंगे।
 

अजान पर सांसद प्रज्ञा बोलीं, टूटती है नींद व संतों की साधना

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अजान पर परोक्ष आपत्ति जताते हुए कहा, सुबह सुबह तेज आवाज से न सिर्फ लोगों की नींद टूटती है बल्कि ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान लगाए साधु-संतों की साधना भी भंग होती है। उन्होंने कहा, नींद खराब होने से उक्त रक्तचाप के मरीजों को भी मुसीबत होती है। हालांकि प्रज्ञा ने बयान में ‘अजान’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। 

गुरुपरब: पाकिस्तान जाएंगे 1500 श्रद्धालु

गुरुपरब के मौके पर करीब 1500 श्रद्धालुओं का जत्था 17 नवंबर से 26 नवंबर तक अटारी-वाघा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के माध्यम से पाकिस्तान का दौरा करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि 19 नवंबर को गुरुपरब के महत्व के कारण यह कदम उठाया गया है। श्रद्धालु गुरुद्वारा दरबार साहिब, श्री पंजा साहिब, डेरा साहिब, करतारपुर साहिब व गुरुद्वारा सच्चा सौदा भी जाएंगे। हालांकि, करतारपुर कॉरिडोर नहीं खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed