फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: A dispute started in Maha Vikas Aghadi government, Congress warns NCP over comment on Rahul gandhi

शरद पवार की राहुल गांधी पर टिप्पणी से कांग्रेस खफा, कहा- सरकार स्थिर रखनी है तो अनावश्यक ना बोलें

Sat, 05 Dec 2020 07:10 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 05 Dec 2020 07:10 PM IST
सार

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने एक मराठी मीडिया को दिए साक्षात्कार में राहुल गांधी की राजनीतिक क्षमता को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी में काफी हद तक निरंतरता की कमी है...

विज्ञापन
Maharashtra: A dispute started in Maha Vikas Aghadi government, Congress warns NCP over comment on Rahul gandhi
राहुल गांधी-शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार में एक बार फिर तकरार बढ़ गई है। तनाव की यह स्थिति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की टिप्पणी से पैदा हुई है। पवार के बयान के बाद कांग्रेस खफा हो गई है और एनसीपी को चेतावनी दी है कि अगर राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस के शीर्ष नेता पर अनावश्यक टिप्पणी करना बंद करें। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस की कार्याध्यक्ष और महिला व बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा है कि महाविकास आघाड़ी के कुछ नेताओं के साक्षात्कार की जानकारी मुझे मिली है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते अपने मित्र दलों से कहना चाहती हूं कि अगर आप इस सरकार को स्थिर रखना चाहते हैं तो कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी और उनकी आलोचना करने से बचें।
विज्ञापन


हर किसी को गठबंधन के बुनियादी नियमों का पालन करना चाहिए। यशोमति ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व बहुत मजबूत और स्थिर है। हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के भरोसे से ही राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, महाराष्ट्र सरकार में शामिल दलों के बीच बने टकराव की स्थिति पर भाजपा ने भी तंज कसा है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के वर्षपूर्ति समारोह के रंग में भंग पड़ गया है। इससे पता चलता है कि बेमेल गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकता।

राहुल गांधी पर क्या थी पवार की टिप्पणी

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने एक मराठी मीडिया को दिए साक्षात्कार में राहुल गांधी की राजनीतिक क्षमता को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी में काफी हद तक निरंतरता की कमी है। पवार का यह बयान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कुछ दिन बाद आया। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पवार का बयान ज्यादा बुरा लगा।

इससे पहले ओबामा ने अपनी किताब में लिखा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में एक ऐसे घबराए हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं जो अपने टीचर को प्रभावित करने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन उनमें विषय (राजनीति) में महारत हासिल करने की योग्यता और जुनून की कमीं है।

पवार की टिप्पणी राहुल के लिए मार्गदर्शन- संजय राऊत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शरद पवार के टिप्पणी से विफरी कांग्रेस को शिवसेना प्रवक्ता ने नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने कहा, शरद पवार बहुत बड़े नेता हैं। अगर उनके जैसा अनुभवी नेता किसी भी राजनेता के बारे में कोई टिप्पणी करता है को उसे उनका मार्गदर्शन समझा जाना चाहिए। राहुल गांधी पर इस तरह की टिप्पणी हमेशा होती हैं। इस पर कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed