फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 9 people, in a car, died in a collision with a truck on Pune-Solapur highway in Pune

महाराष्ट्र : पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में नौ दोस्तों की मौत

Sun, 21 Jul 2019 01:27 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: 9 people, in a car, died in a collision with a truck on Pune-Solapur highway in Pune
Car Truck Accident - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में नौ दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा पुणे जिले के कदमवक बस्ती के पास सुबह करीब डेढ़ बजे हुई। लोनी कलभोर थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सूरज बंदगर ने बताया कि ‘मृतकों की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच थी।

विज्ञापन


सभी स्कूल के दिनों के दोस्त थे और एक कार में सुबह बरसात के मौसम का आनंद लेने पुणे जिले में स्थित अपने गृहनगर यावत से रायगढ़ गए थे। रात 1.30 बजे यावत लौटते समय उनकी कार राजमार्ग पर पुणे से 20 किलोमीटर दूर कदमवक वस्ती नामक जगह पर एक ट्रक की चपेट में आ गई।’
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ‘हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार से कार चला रहे युवक को झपकी लगी और वह कार पर से अपना नियंत्रण गंवा बैठा, जिसकी वजह से कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर राजमार्ग के दूसरी तरफ जाकर ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार नौ में से आठ दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। नौवें युवक ने लोगों द्वारा अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

रेडी टू गो : घूमने निकले ये दोस्त जहां-जहां जा रहे थे, वहां की सेल्फी फेसबुक अकाउंट तथा व्हाट्सएप पर पोस्ट कर रहे थे। दुर्योग ही था कि अंतिम सेल्फी का शीर्षक इन्होंने व्हाट्सऐप स्टेटस पर ‘रेडी टू गो’ (जाने को तैयार) लिखा।


तस्वीर में नौ में से आठ दोस्त मौजूद हैं। खास बात यह कि जाते वक्त जिस जगह पर इन लोगों ने सेल्फी ली थी, लौटते वक्त उसी जगह के नजदीक हादसा हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed