फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 8 bodies found on Raigad coast suspected to be of barge P305 victims

महाराष्ट्र: रायगढ़ तट पर आठ लाशें मिलने से मचा हड़कंप, बार्ज पी305 पीड़ितों के शव होने का संदेह

Sun, 23 May 2021 01:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 23 May 2021 01:19 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर तीन अलग-अलग स्थानों पर आठ शव मिले हैं, जिसकी खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि ये बार्ज पी-305 के पीड़ितों के शव हो सकते हैं, जो चक्रवात ताउते के कारण मुंबई तट से 175 किलोमीटर दूर समुद्र में डूब गया था। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: 8 bodies found on Raigad coast suspected to be of barge P305 victims
बार्ज पी305 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर तीन अलग-अलग स्थानों पर आठ शव मिले हैं, जिसकी खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि ये बार्ज पी-305 के पीड़ितों के शव हो सकते हैं, जो चक्रवात ताउते के कारण मुंबई तट से 175 किलोमीटर दूर समुद्र में डूब गया था। 

विज्ञापन


रायगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को मिले आठ शवों में से पांच मंडवा तट पर बहकर आए, दो अलीबाग में और एक शव मुरुड में मिला है। उन्होंने कहा कि शवों की अभी पहचान नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शवों के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बार्ज पी305: मृतकों की संख्या 66 पहुंची 
नौसेना के एक प्रवक्ता ने पहले बताया था कि बजरा पी305 चक्रवात ताउते के दौरान समुद्री लहरों के कारण गत सोमवार को डूब गया था और शनिवार को समुद्र तल पर दिखा था। नौसेना ने बताया था कि शनिवार को छह और लोगों के शव मिलने के बाद इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 66 हो गई जबकि नौ कर्मी अब भी लापता हैं। उसने बताया कि घटना के समय बजरा पी305 पर 261 कर्मी सवार थे, जिनमें से अभी तक 186 को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्ज पी305, पर सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी के एक अपतटीय तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म के रखरखाव के काम में लगे कर्मी थे। उक्त बजरा गुजरात जाते वक्त तेज गति वाली हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों के कारण मुंबई तट के पास सोमवार शाम को डूब गया था।

बार्ज पी305 के नौ लापता कर्मियों के अलावा नौसेना और तटरक्षक बल नौका वरप्रदा के उन 11 लोगों की भी तलाश कर रहा है, जो चक्रवात के बाद लापता हो गए थे। वरप्रदा पर सवार 13 लोगों में से दो को बचा लिया गया था। शनिवार को गुजरात के वलसाड जिले में अरब सागर के तट पर चार शव पाए गए थे।


जीवनरक्षक जैकेट और वर्दी से पी305 के पीड़ित लग रहे
वलसाड के पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह झाला ने कहा कि चार शवों पर वर्दी और जीवनरक्षक जैकेट देखकर ऐसा लगता है कि वे सभी उस बार्ज पी305  के सदस्य थे, जो मुंबई तट पर डूब गया था। नौसेना ने तलाश एवं बचाव अभियान तेज करने के लिए विशिष्ट गोताखोर दलों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed