फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 5-year-old boy falls into borewell in Ahmednagar district; rescue operation on

Maharashtra: अहमदनगर जिले में पांच साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, मौत

Tue, 14 Mar 2023 01:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Mar 2023 01:42 AM IST
सार

अधिकारियों ने कहा था कि लड़का निष्क्रिय बोरवेल में 15 फीट की गहराई में फंसा हुआ था। कर्जत-जामखेड के विधायक रोहित पवार ने कहा कि किसानों को अपने खेतों में बोरवेल को ठीक से ढकने का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Maharashtra: 5-year-old boy falls into borewell in Ahmednagar district; rescue operation on
बोरवेल में गिरा बच्चा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में बोरवेल में गिरे पांच साल के बच्चे को बचाने के लिए कम से कम नौ घंटे का बचाव अभियान नाकाम साबित हुआ क्योंकि उसे मंगलवार तड़के मृत बाहर निकाला गया।  मृतक सागर बरेला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले एक गन्ना मजदूर का बेटा था।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चा पुणे शहर से करीब 125 किलोमीटर दूर कर्जत तहसील के कोपर्डी गांव में सोमवार शाम करीब पांच बजे बैलगाड़ी से उतरने के तुरंत बाद बोरवेल में गिर गया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मियों के साथ मिलकर उसे बचाने के लिए अभियान चलाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़के को मंगलवार देर रात करीब दो बजे बोरवेल से मृत बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा था कि लड़का निष्क्रिय बोरवेल में 15 फीट की गहराई में फंसा हुआ था। कर्जत-जामखेड के विधायक रोहित पवार ने कहा कि किसानों को अपने खेतों में बोरवेल को ठीक से ढकने का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed