फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 400 kg tomatoes stolen from farmer's house in Pune district, police engaged in investigation

Maharashtra: पुणे जिले में किसान के घर से 400 किलो टमाटर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Jul 2023 02:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 21 Jul 2023 02:15 PM IST
सार

किसान अरुण ढोम ने बताया कि जब उन्होंने सुबह ुठकर देखा तो टमाटर के 20 क्रेट गायब थे। इस चोरी में उन्हें करीबन 20,000 रुपये का नुकसान हो गया। 

विज्ञापन
Maharashtra: 400 kg tomatoes stolen from farmer's house in Pune district, police engaged in investigation
Tomato, टमाटर - फोटो : संवाद

विस्तार

बाजार में टमाटर के बढ़ते मूल्य के बीच महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक किसान ने पुलिस स्टेशन में 400 किलो टमाटर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान ने पुलिस को बताया कि इस चोरी के कारण उसे 20,000 रुपये का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन


कई राज्यों में टमाटर 100-200 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। शिकायतकर्ता अरुण ढोम ने पुलिस को बताया कि उसने टमाटर को अपने बगीचे में उगाया था और कर्मचारियों की मदद से उसने वाहन में सब्जियों को रखकर अपने घर शिरूर तहसील ले जा रहा था। उन्होंने टमाटर को बाजार में बेचने की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन


किसान अरुण ढोम ने बताया कि सोमवार की सुबह उन्होंने देखा कि टमाटर के 20 क्रेट गायब थे। टमाटर चोरी की आशंका होने पर वह शिरूर पुलिस स्टेशन मामला दर्ज कराने पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई के बीच टमाटर के बढ़ते मूल्य का फायदा उठाते हुए हाल ही में एक अन्य किसान ने पुणे जिले में ही 18,000 क्रेट टमाटर बेचकर करीबन तीन करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed